logo-image

पीएम मोदी ने कहा, पिछले तीन सालों में भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदला, हर क्षेत्र में हो रहा परिवर्तन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 देशों के भारतीय मूल के 124 सांसदों और 17 मेयर्स को संबोधित कर रहे हैं।

Updated on: 09 Jan 2018, 01:20 PM

नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 देशों के भारतीय मूल के 124 सांसदों और 17 मेयर्स को संबोधित किया।  उन्होंने भारतीय मूल के सांसदों का स्वागत करते हुए कहा कि भारत के समस्त देशवासियों की तरफ से आपका स्वागत है। 

विदेशों में राजनीतिक रसूख रखने वाले भारतीय मूल के लोगों के साथ संबंधों को स्थापित करने के पीछे सरकार मंशा है कि वहां पर भारत की स्थिति मजबूत की जाए। 

इसके अलावा सरकार भारतीय मूल के लोगों को वापस अपनी जड़ों की तरफ खींचने की कोशिश कर रही है। जिसके सहारे भारत की कूटनीतिक स्थिति दुनिया के मंच मजबूत हो सके इसकी भी कोशिश की जा रही है। 

राष्ट्रपिता महात्‍मा गांधी 1915 में इसी दिन दक्षिण अफ्रीका से स्‍वदेश वापस लौटे थे। इसलिय इसी दिन प्रवासी दिवस मनाया जाता है।

LIVE UPDATES:

भारत की आवश्यकताओं, शक्तियों और विशेषताओं को विश्व तक पहुंचाने की जितनी क्षमता आपमें हैं, और किसी में नहीं है। दुनिया के अस्थिरता से भरे वातावरण में भारतीय सभ्यता और संस्कृति के मूल्य, पूरे विश्व का मार्गदर्शन कर सकते हैं: पीएम मोदी

अपनी-अपनी कर्मभूमि में प्रगति के लिए आपके योगदान से भारत का नाम भी ऊँचा होता है। भारत के विकास के लिए हमारे प्रयासों में हम प्रवासी भारतीयों को अपना partner मानते हैं। नीति आयोग ने 2020 तक का जो ऐक्शन एजेंडा बनाया है, उसमें प्रवासी भारतीयों को विशेष स्थान दिया है: पीएम मोदी

हमारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जी न सिर्फ़ भारतीय नागरिकों, बल्कि प्रवासी भारतीयों की समस्याओं पर 24x7 नज़र रखती हैं: पीएम मोदी

# विश्व युद्ध में भारतीयों ने अहम भूमिका निभाई: पीएम मोदी

# मेरी इस कोशिश का सबसे बड़ा कारण है कि मैं मानता हूँ कि विश्व के साथ भारत के संबंधों के लिए यदि सही मायने में कोई स्थायी दूत है तो वो भारतीय मूल के लोग हैं: पीएम मोदी

# जब भी किसी देश की यात्रा करता हूँ, तो मेरा प्रयास होता है कि वहां रहने वाले भारतीय मूल के लोगों से मिलूँ: पीएम मोदी

# पिछले तीन-चार वर्षों में भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदल गया है। हम पर फोकस बढ़ रहा है। इसका मुख्य कारण यही है कि भारत स्वयं बदल रहा है, परिवर्तन हो रहा है: पीएम मोदी

# राजनीति की बात करूं तो, मैं देख ही रहा हूं कि कैसे भारतीय मूल की एक लघु विश्व संसद मेरे सामने उपस्थित है: पीएम मोदी 

# आज भारतीय मूल के लोग मॉरीशस, पुर्तगाल और आयरलैंड में प्रधानमंत्री हैं। भारतीय मूल के लोग और भी बहुत से देशों में देश का नेतृत्व कर रहे हैं और सरकार का भी नेतृत्व कर चुके हैं: पीएम मोदी

# यह कोई आश्चर्य की बात नहीं कि भारतीय मूल के प्रवासी जहां भी गए, वहीं पूरी तरह से घुल-मिल कर उस जगह को अपना घर बना लिया। उन्होंने जहां एक तरफ खुद में भारतीयता को जीवित रखा, तो दूसरी तरफ वहां की भाषा, वहां के खान-पान, वहां की वेश-भूषा में भी पूरी तरह घुल-मिल गए: पीएम मोदी

# आधे से ज्यादा निवेश पिछले तीन साल में हुआ है: पीएम मोदी

# आपको यहां देखकर आपके पूर्वजों को कितनी प्रसन्नता हो रही होगी, इसका अंदाजा हम सभी लगा सकते हैं। वो जहां भी होंगे, आपको यहां देखकर बहुत खुश होंगे। सैकड़ों वर्षों के कालखंड में भारत से जो भी लोग बाहर गए, भारत उनके मन से कभी बाहर नहीं निकला: पीएम मोदी

इस कार्यक्रम का आयोजन विदेश मंत्रालय कर रहा है और पहली बार हो रहे भारतीय मूल के सांसदों के इस सम्मेलन में भाग लेने सबसे ज्यादा प्रतिनिधि गुयाना, फिजी, सूरीनाम, मॉरिशस जैसे गिरमिटिया मुल्कों से आ रहे हैं।

इसमें सबसे ज्यादा 20 सांसद और तीन मेयर गुयाना से भाग लेंगे, त्रिनिदाद और टोबेगो के 16 सांसद और चार मेयर शामिल हो रहे हैं।

ब्रिटेन की संसद में भारतीय मूल के सभी 15 सांसद और एक मेयर कार्यक्रम में शरीक हो रहे हैं। भारतीय मूल के लोग दुनिया के कई देशों में हैं और इनके दबदबे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस समय दुनिया के 30 मुल्कों में 270 से ज्यादा भारतीय सांसद हैं।