मुंबई के कमला मिल्स कंपाउंड में लगी भीषण आग, 15 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल
इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है जबकि 14 लोग घायल हुए हैं। घायल लोगों को केईएम अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
नई दिल्ली:
मुंबई के लोअर परेल इलाके में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। आग कमला मिल कंपाउंड स्थित लंदन टैक्सी बार के टॉप फ्लोर पर लगी। इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की खबर है जबकि 12 लोग घायल हुए हैं।
घायल लोगों को केईएम अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग के कारण लंडन टैक्सी का टेरेस बार लगभग पूरी तरह खाक हो गया।
Fire breaks out in Kamala Mills compound in Lower Parel area of Mumbai. Six fire tenders at the spot. pic.twitter.com/vnYITHK9jc
— ANI (@ANI) December 28, 2017
Kamala Mills fire update: 9 dead and 12 injured reported till now. #Mumbai
— ANI (@ANI) December 28, 2017
Live Updates
#एन एम जोशी पुलिस थाने ने मोजो रेस्तरां के मालिक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है
# हादसे के वक्त इमारत में 50 लोग मौजूद थे
# आग पर काबू पा लिया गया है
#मरने वालों में 12 महिलाएं और 3 पुरुष हैं
# आग की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या 15 हुई। कई घायलों की हालत गंभीर नही हुई है
# इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हुई
Kamala Mills fire update: 14 dead and 12 injured reported till now. #Mumbai— ANI (@ANI) December 28, 2017#घायल अधिकांश होटल लंदन टैक्सी के स्टाफ सदस्य हैं# फायर अधिकारियों ने बताया कि उन्हें 12.27 बजे कॉल के जरिए आग की जानकारी मिली
# खबरों के अनुसार केईएम अस्पताल के डीन डॉ अविनाश सुपे ने 10 लोगों के मौत की पुष्टि की है
आग कैसे लगी इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। लोअर परेल मुंबई की सबसे लोकप्रिय जगहों में एक है। जहां पर 24 घंटे ऑफिस खुले रहते हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी