पढ़िए कौन हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय, मुगलसराय स्टेशन से क्या है रिश्ता
पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने 21 सितंबर 1951 को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी से मिलकर भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी।
नई दिल्ली:
मुगलसराय जंक्शन आज से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के नाम से जाना जाएगा। रविवार को मुगलसराय जंक्शन पर इस उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम रखा गया है। इस मौक़े पर रेल मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal), सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath), बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) और रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) भी मौजूद होंगे।
दीनदयाल का मुगलसराय स्टेशन से यह है इतिहास
सन् 1968 में कानपुर से पटना के सफर पर निकले पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मृत शरीर मुगलसराय स्टेशन पर रेलवे यार्ड में पाया गया था। उस समय हालांकि उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
बाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तरफ से कई बार इस स्टेशन का नाम बदलकर 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन' करने की मांग उठती रही है।
और पढ़ें- आरक्षण पर नितिन गडकरी ने कहा- यह रोजगार की गारंटी नहीं, कहां हैं नौकरियां ?
कौन हैं पंडित दीन दयाल उपाध्याय
पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने 21 सितंबर 1951 को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी जो आगे चलकर 1980 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) बनी। इससे पहले पंडित दीन दयाल उपाध्याय नेहरू कैबिनेट में शामिल थे लेकिन 1950 में उन्होंने कैबिनेट से इस्तीफ़ा दे दिया।
इनका जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा के नगलाचंद्रबन गांव में हुआ। दीन दयाल उपाध्याय के पिता एक ज्योतिषी थे। जब वह तीन साल के थे तब उनकी माता का देहांत हो गया और जब 8 साल के थे तब उनके पिता का देहांत हो गया।
पिलानी में 12वीं डिस्टिंक्शन से पास करने के बाद दीन दयाल बीए की पढ़ाई के लिए कानपुर चले गए। यहां पर सनातन धर्म कॉलेज में दाखिला लिया। 1937 में अपने मित्र बलवंत महाशब्दे के कहने पर दीन दयाल ने आरएसएस से नाता जोड़ा। बीए करने के बाद दीन दयाल एमए की पढ़ाई के लिए आगरा चले गए लेकिन एमए की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए।
उपाध्याय ने नानाजी देशमुख और भाऊ जुगाड़े के साथ पूरी तरह से आरएसएस के लिए काम किया।
इलाहाबाद में वह आरएसएस के लिए काम करते थे और यहां से वह 1955 में लखीमपुर चले गए जहां वह पूरी तरह से आरएसएस के लिए समर्पित हो गए।
और पढ़ें- अब मुगलसराय नहीं, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के नाम से जाना जाएगा स्टेशन
पंडित दीन दयाल उपाध्याय 1968 में जन संघ के अध्यक्ष बने। इसके कुछ ही समय बाद 11 फरवरी 1968 को उनका देहांत हो गया।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी