जम्मू-कश्मीर: शोपियां और कुलगाम में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, एक कॉन्सटेबल घायल
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने सेना और पुलिस की संयुक्त बल को निशाना बनाते हुए हमला किया है। इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
नई दिल्ली:
जम्मू-कश्मीर के शोपियां और कुलगाम जिले में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए हमला किया। शोपियां में आतंकियों ने सेना और पुलिस की संयुक्त बल को निशाना बनाते हुए हमला किया है। इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
वहीं कुलगाम जिले में आतंकियों ने एक कॉन्स्टेबल पर फायरिंग कर दी। घायल कॉन्स्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर है।
शोपियां में सेना और पुलिस के जवान सर्च ऑपरेशन के बाद वापस लौट रहे थे। तभी आतंकियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। आपको बता दें की सुरक्षाबल दक्षिण कश्मीर में आतंकियों को खदेड़ने के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैंं।
आपको बता दें की गुरुवार को ही सेना ने बांदीपोरा जिले में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम करते हुए तीन आतंकवादियों को मार गिराया था।
J&K: Terrorists fired upon a joint party of Army & Police which was returning from cordon & search operation at Shopian district's Materbugh pic.twitter.com/Jeuy1sPO1i
— ANI (@ANI_news) July 27, 2017
और पढ़ें: NIA का गिलानी के बेटे, 29 अन्य कश्मीरियों को समन
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा, 'सेना ने गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए तीन आतंकवादियों को मार गिराया है।'
और पढ़ें: मुशर्रफ करना चाहते थे भारत पर परमाणु हमला, लेकिन अंजाम से घबराए
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी