हिमाचल सीएम वीरभद्र सिंह ने लिखी सोनिया गांधी को चिट्ठी, कांग्रेस में मचा हड़कंप
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक चिट्ठी लिखकर कहा है कि वे इस बार ना तो चुनाव लड़ेंगे ना ही पार्टी को लड़ाएंगे। यह खत उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू पर नाराजगी के चलते लिखा है।
नई दिल्ली:
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक चिट्ठी लिखकर कहा है कि वे इस बार ना तो चुनाव लड़ेंगे ना ही पार्टी को लड़ाएंगे। यह खत उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू पर नाराजगी के चलते लिखा है।
इस खत के बाद पूरे प्रदेश की राजनीति में घमासान मच गया है। चुनावों के ठीक पहले प्रदेश कांग्रेस का चेहरा बन चुके वीरभद्र का यह रवैया कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। दरअसल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू को लगातार तरजीह देना वीरभद्र को रास नहीं आ रहा है।
खुद वीरभद्र सिंह, सुक्खू को हटाने के लिए कई बार पार्टी आलाकमान से बोल चुके हैं। आलम यहां तक है कि कुछ वक्त पहले तक प्रदेश की प्रभारी महासचिव अंबिका सोनी से वीरभद्र प्रदेश अध्यक्ष के साथ मिलने तक को तैयार नहीं थे।
और पढ़ें: डाकोला विवाद पर चीन ने किया दावा, केवल भारत की सेनाएं पीछे हटीं
वीरभद्र के इन तेवरों को देखते हुए सोनिया गांधी ने अहमद पटेल को इन दोनों के बीच सुलह कराने की बात कही थी। अहमद पटेल ने दोनों को अपने अंबिका के घर पर बुलाया था। इस चुनाव में अहमद ने वीरभद्र सिंह से कहा कि आगामी चुनावों की जिम्मेदारी उन पर ही है।
सूत्रों के मुताबिक इसके बाद भी सुक्खू को लगातार पार्टी से दी जा रही महत्ता से वीरभद्र खुश नहीं हैं। उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अहमद पटेल को खत लिख डाला।
और पढ़ें: डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को 10 नहीं 20 साल की सजा, 30 लाख का जुर्माना भी
उन्होंने लिखा कि वे पहले भी पार्टी को राज्य पार्टी संगठन के बारे में बता चुके हैं। अगर हालात ऐसे ही रहे तो वे न तो चुनाव लड़ेंगे न ही पार्टी को लड़वाएंगे।
ऐसे में अहमद पटेल को फिर से वीरभद्र सिंह को समझाने की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि पार्टी में चुनाव से पहले इस तरही स्थिति बनते देख पार्टी आलाकमान में भी हड़कंप है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी