logo-image

पूर्वोतर-महाराष्ट्र में बारिश, राजस्थान में आंधी-तूफान की संभावना

उत्तर और मध्य भारत में अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में चिलचिलाती गर्मी और तीखी धूप होने की आशंका है।

Updated on: 02 Jun 2018, 11:51 PM

नई दिल्ली:

मौसम विभाग (IMD)ने पूर्वोत्तर राज्यों और महाराष्ट्र में कल भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। राजस्थान के लोगों के लिए भी राहत की खबर है। वहां आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर और मध्य भारत में अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में चिलचिलाती गर्मी और तीखी धूप होने की आशंका है।

ये भी पढ़ें: त्रिपुरा: मानसून से पहले ही हो गई 71 फीसदी ज्यादा बारिश

(IMD) ने पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की। साथ ही राजस्थान की कई जगहों पर आंधी-तूफान आ सकता है।

पश्चिम बंगाल में अलग-अलग जगहों पर तूफान की संभावना है।

इसके अलावा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा में तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ें: केरल: 12 साल में एक बार खिलता है ये फूल, 8 लाख लोग करेंगे दीदार