गुजरात के रंग: पर्यटन के लिए मशहूर अहमदाबाद शहर की जानें ख़ासियतें
अहमदाबाद गुजरात का दिल है। हालांकि अहमदाबाद एक मेट्रो पॉलिटन शहर है और कई शिक्षण संस्थानों का गढ़ है। यह गुजरात का प्रमुख आर्थिक केंद्र भी है।
नई दिल्ली:
अहमदाबाद गुजरात का दिल है। हालांकि अहमदाबाद एक मेट्रो पॉलिटन शहर है , कई शिक्षण संस्थानों का गढ़ है और गुजरात का प्रमुख आर्थिक केंद्र है इस सबके बावजूद यह राज्य की अनोखी सांस्कृति विरासत का प्रतिबिंब भी है।
इतना ही नहीं अहमदाबाद भारत का एक महान इतिहास भी संभाले हुए है। यह शहर देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ अपने जुड़ाव के लिए मशहूर है। साबरमती आश्रम इसकी पहचान है जो आज भी अपनी खूबसूरती से लोगों को आकर्षित करता है। गुजरात की मिट्टी में गांधी के होने की खुशबू आती है।
अहमदाबाद का अक्षरधाम मंदिर देश भर में प्रसिद्ध है और अपने विशाल इतिहास का दर्शन कराता है। दिल्ली का अक्षरधाम मंदिर इसी मंदिर की तर्ज पर बनाया गया था। गुजरात का अक्षरधाम मंदिर आंतकवादी हमले का भी शिकार (24 सितंबर 2002 में) रहा है। जब बंदूकधारी आतंकियों ने कई श्रद्धालुओं को मौत के घाट उतार दिया था।
अहमदाबाद शहर में उत्कर्ष्ठ मुगल कारीगरी का उदाहरण भी समेटे हुए है। शहर के बाहर सरखेज रोज़ा गुजराती सल्तनत की एक मंत्रमुग्ध कर देने वाली विरासत है और एक सुखद अनुभूति कराता है।
इसके साथ ही नाल सरोवर, सर्दियों के दिनों में हज़ारों प्रवासी पक्षियों को सुकून प्रदान करता है।
अडालज की बावड़ी, एक ऐसा सीढ़ीदार कुँआ (बावड़ी) है जो वास्तव में एक बड़े भवन के रूप में निर्मित है। दूर-दराज से बड़ी संख्या में लोग गुजरात के अडालज गाँव में इस कुएं को देखने आते हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी