पुडुचेरी में PM मोदी का 'गांधी परिवार' पर हमला, कहा- 48 महीने की सरकार, 48 साल का उनका 'कारोबार'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर गांधी परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि 10 सालों तक केंद्र में रिमोट कंट्रोल से सरकार चलाई गई।
highlights
- पुडुचेरी से कांग्रेस पर बरसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कहा- 10 सालों तक केंद्र में रिमोट कंट्रोल से सरकार चलाई गई
- मोदी बोले, पूर्वोत्तर और कर्नाटक चुनावों के बाद पूरे देश में अकेले नारायणसामी ही कांग्रेस के सीएम बचने वाले हैं
- पीएम ने कहा, 48 महीने की हमारी सरकार, 48 साल का उनका कारोबार
नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर गांधी परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि 10 सालों तक केंद्र में रिमोट कंट्रोल से सरकार चलाई गई।
उन्होंने अपने 48 महीने के कार्यकाल की तुलना कांग्रेस के शासनकाल से करते हुए कहा कि सोचने का वक्त आ गया है कि हमने क्या खोया और क्या पाया?
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने 'कांग्रेस मुक्त भारत' के नारे को एक बार फिर बुलंद किया।
उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा, 'मैं पुडुचेरी के सीएम नारायणसामी को अग्रिम शुभकामना देता हूं कि जून के बाद कांग्रेस में उनका कद बढ़ने वाला है, क्योंकि पूर्वोत्तर और कर्नाटक चुनावों के बाद पूरे देश में अकेले नारायणसामी ही कांग्रेस के सीएम बचने वाले हैं। फिर कांग्रेस उन्हें कंधे पर बिठाकर दिखाएगी कि वह पूरे देश में अकेले कांग्रेसी सीएम बचे हैं।'
48 साल Vs 48 महीने
मोदी ने 3 साल के कार्यकाल की तुलना करते हुए कांग्रेस के कामकाज पर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा, '48 महीने की हमारी सरकार, 48 साल का उनका कारोबार! जब तुलना हो या हम विकास की यात्रा की बात करें इस देश के सामान्य मानविक के जीवन को आसान बनाने की बात करें तो देखें की क्या तुलना हो सकती है।'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्होंने कहा, 'एक परिवार (गांधी परिवार) ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से देश पर 48 सालों तक राज किया। हमारी सरकार को मई में 48 महीने पूरे होंगे।'
उन्होंने कहा, 'हमें विचार करना चाहिए, इस देश के बुद्धिजीवी वर्ग को विचार करना होगा - कि एक परिवार के 48 वर्षों में हमने क्या खोया, क्या पाया? और इधर 48 महीनों में, हम क्या हासिल कर पाए हैं।'
और पढ़ें: श्रीदेवी ने आखिरी बार पति बोनी के साथ किया डांस, देखें वीडियो
उन्होंने कहा, 'हमारे पहले प्रधानमंत्री (जवाहर लाल नेहरू) ने लगभग 17 वर्ष तक इस देश का शासन संभाला। उसके बाद उनकी बेटी (इंदिरा गांधी) ने लगभग 14 साल तक। उनके पुत्र (राजीव गांधी) भी पांच साल पीएम रहे। उसी परिवार ने 10 साल तक 2004 से 2014 तक रिमोट कंट्रोल से भी सरकार चलाई।'
उन्होंने कहा, 'पुडुचेरी में शासन करने वाली सरकारों ने इस धरती के साथ अन्याय किया है। एक के बाद एक आने वाली सरकारों ने यहां की क्षमताओं को समझने में गलती की है। पुडुचेरी के विकास पर कई दशकों से ब्रेक लगा हुआ है।'
मोदी ने कहा कि पुडुचेरी में संसाधन हैं, सामर्थ्य है, इच्छाशक्ति भी है, लेकिन आखिर ऐसा क्या है, जिसने पुडुचेरी का विकास रोक रखा है? आखिर ऐसा क्यों है कि पुडुचेरी विकास के पैरामीटर्स में देश में सबसे आगे नहीं है।'
उन्होंने कहा कि सुनामी आपदा के बाद, आपने और विशेषकर करायक्कल के लोगों ने जिस तरह पुनर्निमाण के कार्यों को संपन्न किया, वो आपके धैर्य, आपके हौसले और आपकी इच्छाशक्ति को दिखाता है।'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'इन बातों को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार ने पुडुचेरी को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने का काम शुरू कर दिया है। इस काम में 1800 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए जाएंगे।'
पीएम मोदी रविवार सुबह को पुडुचेरी पहुंचे। जहां उनका स्वागत करने पुडुचेरी की राज्यपाल किरन बेदी और सीएम वी नारायणसामी पहुंचे।
और पढ़ें: झूठ बोल रहे राहुल, BJP ने नहीं माफ किया उद्योगपतियों का कर्ज- शाह
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी