logo-image

एग्जिट पोल : मणिपुर में बीजेपी बना सकती है सरकार, कांग्रेस को भारी नुकसान

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर के विधानसभा चुनाव के लिए आजतक-सिसेरो द्वारा किए गए एक्जिट पोल सर्वे में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है।

Updated on: 09 Mar 2017, 09:25 PM

नई दिल्ली:

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर के विधानसभा चुनाव के लिए आजतक-सिसेरो द्वारा किए गए एक्जिट पोल सर्वे में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है।

गुरुवार को जारी किए गए इंडिया टीवी-सी वोटर के सर्वेक्षण के अनुसार, 60 सदस्यीय मणिपुर विधानसभा में बीजेपी को 25 से 31 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। यानी कि इस पूर्वोत्तर राज्य में पहली बार बीजेपी सरकार बना सकती है।

सर्वे के अनुसार, सत्तारूढ़ कांग्रेस को 17 से 23 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य के खाते में नौ से 15 सीटें जा सकती हैं। मणिपुर में बहुमत हासिल करने के लिए 31 सीटें जरूरी हैं।

विधानसभा चुनाव 2017 से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें

वहीं, इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के सर्वे के मुताबिक कांग्रेस दोबारा सत्ता अपने पास रखने में सफल हो सकती है। इस सर्वे के अनुसार, कांग्रेस को 30 से 36 सीटें और बीजेपी को 16 से 22 सीटें मिल सकती हैं।