logo-image

दिल्ली की रिया की हत्या मामले में मुंबई से तीन गिरफ्तार, CCTV पर कैद हुई थी पूरी घटना

आरोपी का नाम आदिल है और वह 23 साल का है। आरोपों के मुताबिक उसने चार जुलाई को एयर होस्टेस की ट्रेनिंग ले रही दिल्ली की रिया गौतम (21 साल) पर चाकू से कई बार हमला किया था।

Updated on: 08 Jul 2017, 06:28 PM

नई दिल्ली:

पिछले दिनों उत्तर पूर्वी दिल्ली में 21 साल की एक लड़की की चाकू गोद कर हत्या करने वाला आरोपी शनिवार को मुंबई में गिरफ्तार कर लिया गया। इस हत्या का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी का नाम आदिल है और वह 23 साल का है। आरोपों के मुताबिक उसने चार जुलाई को एयर होस्टेस की ट्रेनिंग ले रही दिल्ली की रिया गौतम (21 साल) पर चाकू से कई बार हमला किया था। इसके बाद शुक्रवार को लड़की की अस्पताल में मौत हो गई थी।

पुलिस के अनुसार हत्या के बाद दिल्ली से आदिल को भगाने में मदद करने वाले दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: मुंबईः नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

इसी हफ्ते मंगलवार शाम की सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि लड़की अपने घर के बाहर आदिल के साथ झगड़ा कर रही है। आदिली उस पर चाकू से वार करता है और इस बीच दोनों एक दरवाजे के पीछे चले जाते हैं।

पुलिस ने बताया है कि आदिल के खिलाफ पहले भी कुछ मामले भी दर्ज हैं और इसमें कार चोरी का केस भी शामिल है।

यह भी पढ़ें: एंडी मरे कड़े मुकाबले में फोगनिनि को हरारकर विंबलडन के चौथे राउंड में पहुंचे

लड़की के माता-पिता के मुताबिक आदिल पिछले एक साल से रिया को परेशान कर रहा था। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात बांद्रा में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने आदिल बन्ने खान (23), जुनैद सलीम अंसारी (19) और फैजिल राजू अंसारी (18) को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें: बचपन में कैटरीना कैफ फिल्में देखने के साथ ये भी करती थीं