राष्ट्रमंडल खेल घोटाले के 9 आरोपियों पर अदालत ने दिया आरोप तय किए जाने का आदेश
दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को राष्ट्रमंडल खेल घोटाले के दोषियों पर आरोप तय करने का आदेश दिया है। इस मामले में आयोजन समिति के छह पूर्व सदस्यों और तीन अन्य के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया गया है।
highlights
- आयोजन समिति के छह पूर्व सदस्यों और तीन अन्य के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश
- सभी पर खेल पोशाकों और अन्य वस्तुओं की खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप
- आरोपियों पर 16 अगस्त को औपचारिक तौर पर आरोप तय किए जाएंगे
नई दिल्ली:
दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को राष्ट्रमंडल खेल घोटाले के दोषियों पर आरोप तय करने का आदेश दिया है। इस मामले में आयोजन समिति के छह पूर्व सदस्यों और तीन अन्य के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया गया है।
विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने अपने आदेश में कहा है कि राष्ट्रमंडल खेलों की तत्कालीन आयोजन समिति के सदस्यों वी. के. वर्मा, सुरजीत लाल, के.यू.के. रेड्डी, एम. जयचंद्रन, राम मोहन और संगीता वेलिंकर के अलावा सुरेश कुमार और दो कंपनियों- प्रीमियर ब्रांड्स प्राइवेट लिमिटेड (पीबीपीएल) और इसी की सहायक कंपनी कॉम्पैक्ट डिस्क इंडिया लिमिटेड के खिलाफ औपचारिक आरोप तय किए जाएं।
इन सभी पर खेल पोशाकों और अन्य वस्तुओं की खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप है। अदालत ने आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने, धोखाधड़ी करने और भ्रष्टाचार निरोधक कानून के उल्लंघन करने के प्रथम दृष्टया सबूत सही पाए हैं। आरोपियों पर 16 अगस्त को औपचारिक तौर पर आरोप तय किए जाएंगे।
और पढ़ें: इलेक्टोरल बॉन्ड आम सहमति के बगैर भी किया जाएगा लागू: जेटली
सीबीआई ने आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रमंडल खेलों के लिए ऑनलाइन और रिटेल वस्तुओं के सौदे का मास्टर लाइसेंसी प्रदान करने में पीबीपीएल को अनुचित लाभ देने का आरोप लगाते हुए आरोप-पत्र दाखिल किया था। समिति ने कंपनी के लिए न्यूनतम 7.05 करोड़ रुपये की रॉयल्टी तय की थी।
सीबीआई ने आरोप लगाया है कि पूर्व बोली को निराधार तरीके से खारिज करने के बाद मूल्यांकन समिति ने बेईमानी करते हुए पीबीपीएल को उसकी मदर कंपनी की साख के आधार पर चुना और 5.2 करोड़ रुपये में वस्तुओं की आपूर्ति के लिए मास्टर लाइसेंस दे दिया।
और पढ़ें: अगर रोज करते है 2 घंटे ड्राइव तो दिमाग पर पड़ सकता है बुरा असर
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी