राहुल गांधी को मिला 107 साल का नया प्रशंसक, कहा- हैंडसम, जताई मिलने की इच्छा
क्रिसमस के दिन एक 107 साल की बूढ़ी महिला ने उनकी सुंदरता की तारीफ करते हुए उनसे मिलने की इच्छा जताई।
नई दिल्ली:
राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद उनके प्रशंसकों की लिस्ट में नए नए लोग जुड़ने लगे हैं। क्रिसमस के दिन एक महिला ने उनके सुंदरता की तारीफ करते हुए उनसे मिलने की इच्छा जताई।
107 वर्षीय इस महिला का सोमवार को जन्मदिन था। इस दौरान उन्होंने केक काटा और कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात की इच्छा जताई। इस बात को लेकर दिपाली नाम की एक लड़की ने ट्विटर पर लिखा और राहुल गांधी को ट्वीट किया।
ट्विटर यूजर दीपाली सिकंद ने ट्वीट किया, 'आज मेरी नानी 107 साल की हो गईं। उनकी एक इच्छा है राहुल गांधी से मिलने की। मैंने उनसे पूछा क्यों? उन्होंने फुसफुसाते हुए कहा, वह सुंदर है!'
Today my grandmother turned 107. Her one wish. To meet @OfficeOfRG Rahul Gandhi ! I asked her why? She whispers ... He's handsome ! pic.twitter.com/k3wUaSMKfE
— Dipali Sikand (@SikandDipali) December 25, 2017
इस पोस्ट के साथ दीपाली ने एक फोटो भी शेयर की जिसमें उनकी नानी 107वें जन्मदिन पर केक काट रही हैं। दिपाली के जवाब में राहुल ने उन्हें ट्वीट पर जवाब भी दिया।
Dear Dipali, Please wish your beautiful grandmother a very happy birthday and a merry Xmas. Please also give her a big hug from me. Best, Rahul. https://t.co/lcp8NUa8Di
— Office of RG (@OfficeOfRG) December 25, 2017
राहुल गांधी ने कहा, 'डियर दीपाली, कृपया अपनी सुंदर नानी को जन्मदिन और क्रिसमस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दें। उन्हें मेरी ओर से एक बार जमकर गले लगाओ।'
कई महीनों से राहुल ट्विटर पर काफी सक्रिय हैं। वे अपने प्रशंशकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ट्वीट का भी जवाब देते हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी