logo-image

भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में दिल्ली सहित तीन शहरों से तीन गिरफ्तार

भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में पुणे पुलिस ने बुधवार को विवादित पर्ची और हेट स्पीच फैलाने के लिए मुंबई, नागपुर और दिल्ली से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Updated on: 06 Jun 2018, 12:41 PM

नई दिल्ली:

भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में पुणे पुलिस ने बुधवार को विवादित पर्ची और हेट स्पीच फैलाने के लिए मुंबई, नागपुर और दिल्ली से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशन सेल की मदद से पुणे पुलिस ने दिल्ली से राणा जैकब नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, 'जैकब को मुनिरका के फ्लैट से बुधवार सुबह गिरफ्तार किया गया। इस व्यक्ति का नक्सलियों से संदिग्ध संबंध भी है।'

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकब को दो दिनों की ट्रांजिट रिमांड के लिए भेज दिया है। जैकब को पुणे में स्थानीय अदालत के सामने 8 जून को पेश किया जाएगा।

वहीं इसी मामले में एक और व्यक्ति सुरेन्द्र गाडगिल को बुधवार सुबह गिरफ्तार किया गया। गाडगिल पेशे से वकील हैं।

क्या है मामला

बीते साल 31 दिसंबर को महाराष्ट्र के भीमा-कोरेगांव युद्ध के 200 साल पूरे होने पर दलित संगठनों की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दो गुटों के बीच हुई झड़प हुई थी।

इस घटना के बाद नए साल में पुणे और मुंबई सहित पूरे राज्य में हिंसक प्रदर्शन हुए थे।

भीमा-कोरेगांव में हुए झड़प में एक युवक की मौत हो गई थी, साथ ही 10 पुलिस कर्मी सहित कई लोग घायल हो गए थे।

1 जनवरी 1818 को हुए भीमा कोरेगांव युद्ध में ब्रिटिश सेना ने पेशवाओं को मात दी थी। बता दें कि ब्रिटिश सेना की तरफ से दलित लड़ाई कर रहे थे।

और पढ़ें: ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर स्वर्ण मंदिर परिसर में झड़प, लगे खालिस्तान समर्थक नारे