बेंगलुरू की सड़कों और घरों तक फैल रहा झील से निकला जहरीला झाग
बेंगलुरू में सदी की सबसे भारी बारिश के बाद बेलंदूर झील से झाग निकलना शुरु हो गया है। प्रदूषण की वजह से निकले इस झाग को काफी जहरीला बताया जा रहा है।
highlights
- मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस समस्या के समाधान में 1-2 साल लग सकते हैं
- जहरीले झाग झील से उड़ कर सड़कों और लोगों के घरों तक जा रहा है
- एनजीटी ने पहले ही सरकार को झील की समस्या को खत्म करने का निर्देश दिया था
नई दिल्ली:
बेंगलुरू में सदी की सबसे भारी बारिश के बाद बेलंदूर झील से झाग निकलना शुरु हो गया है। प्रदूषण की वजह से निकले इस झाग को काफी जहरीला बताया जा रहा है। जहरीले झाग झील से उड़ कर सड़कों और लोगों के घरों तक जा रहा है।
14 अगस्त से शुरु हुई भारी बारिश के बाद झील से यह जहरीला झाग निकलने लगा। झील के आसपास के लोगों का कहना है कि उनका घर से निकलना मुश्किल हो गया है। समस्या इतनी बढ़ गई है कि कई लोग स्थान छोड़ कर जाने पर भी विचार कर रहे हैं।
बेंगलुरू में इस वजह से बीमारियां फैलने लगी है और झील के आस- पास ट्रैफिक की समस्या भी बढ़ने लगी है। अगले कुछ दिनों में इस समस्या का समाधान होते नहीं दिख रहा है, क्योंकि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा है कि इस समस्या के समाधान में 1- 2 साल लग सकते हैं। सरकार ने सभी जरुरी एक्शन लेने की बात कही है।
It is there, it will be solved within 1 or 2 years: Karnataka CM Siddaramaiah on Bengaluru's #BellandurLake spilling toxic foam pic.twitter.com/XEb6UNWcpw
— ANI (@ANI) August 17, 2017
नेशलन ग्रीन ट्राइब्यूलन (एनजीटी) ने इस साल के शुरुआत में ही कर्नाटक सरकार को झील की समस्या को खत्म करने का निर्देश दिया था। लेकिन अब तक सरकार इस समस्या पर किसी तरह का समाधान नहीं कर पाई है।
इससे पहले भी मई महीने में बेंगलुरु के वार्थूर झील में जहरीला झाग निकला था। झील की समस्या पर हुए अध्ययन में विशेषज्ञों ने बताया है कि इसका समाधान बहुत ही सरल है। प्रदूषित चीजों को झीलों में नहीं डालने से निजात पाई जा सकती है।
और पढ़ें: बेंगलूरू में 3 घंटे हुई भारी बारिश, टूटा 100 सालों का रिकॉर्ड
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी