हिमाचल चुनाव: वीरभद्र ने हिमाचल में कांग्रेस की हार स्वीकारी
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोमवार को राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार स्वीकार कर ली।
नई दिल्ली:
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोमवार को राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार स्वीकार कर ली। वीरभद्र ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'मैं अपनी पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेता हूं।'
उन्होंने जनादेश को स्पष्ट रूप से स्वीकार करते हुए कहा, 'किसी को विजयी बनान जनता का निर्णय है। यह उनका अधिकार है।' छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र ने प्रचार अभियान में कमी के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को दोषी ठहराया। उन्होंने 6,051 वोटों के अंतर से अर्की सीट पर जीत हासिल की।
उन्होंने कहा, 'जो भी त्रुटि रही हो, मैंने अपने संसाधनों के भीतर राज्य में अकेले प्रचार किया और अपना सर्वश्रेष्ठ दिया।' वीरभद्र ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर दोष लगाने से इनकार कर दिया और कहा, 'चुनाव मेरे नेतृत्व में हुआ और मैं हार स्वीकार करता हूं।'
उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने शिमला (ग्रामीण) सीट से विधानसभा चुनाव में अपनी पहली जीत हासिल की है। कांग्रेस के कैबिनेट मंत्री सुधीर शर्मा, ठाकुर सिंह और प्रकाश चौधरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हाथों हार का सामना करना पड़ा है।
यह भी पढ़ें: टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने कहा- विराट-अनुष्का को मीडिया का सामना करना ही होगा
भाजपा 68 में से 36 सीटों पर बढ़त बनाकर सत्ता में आती दिख रही है। पार्टी ने 21 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। मतगणना अभी भी जारी है। हालांकि, भाजपा के राज्य अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को अपमानजनक हार का सामना करना पड़ा है, जबकि पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल भी बहुत पीछे चल रहे हैं।
सत्तारूढ़ कांग्रेस के खाते में अभी 10 सीटें आई हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी