हिमाचल चुनाव: पीएम बोले, 'कांग्रेस की एक ही पहचान है करप्शन'
हिमाचल प्रदेश में गिरते तापमान के साथ राजनीतिक पारा ऊपर चढ़ रहा है। प्रधानमंत्री आज लगातार दूसरे दिन राज्य में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं।
highlights
- मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राजीव गांधी ऐसे डॉक्टर थे जिन्होंने बीमारी बताई, इलाज नहीं बताया
- हिमाचल के ऊना की रैली में पीएम मोदी ने कहा कि हर गड़बड़ी के लिए विपक्ष मुझे दोषी बता रहा है
- मोदी ने कहा कि मुझे इस चुनाव में एक बात का दुख रहेगा क्योंकि कांग्रेस मैदान छोड़ कर भाग गयी है
नई दिल्ली:
हिमाचल प्रदेश में गिरते तापमान के साथ राजनीतिक पारा ऊपर चढ़ रहा है। प्रधानमंत्री आज लगातार दूसरे दिन राज्य में ताबड़तोड़ तीन रैलियां कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने पालमपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की एक ही पहचान है करप्शन (भ्रष्टाचार)। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हिमाचल के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार वाले मुख्यमंत्री के नाम से जाने जाते हैं।
राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पर पीएम ने कहा हम विकास के मंत्र को लेकर चल रहे हैं लेकिन वह इससे परेशान हो रही है।
उन्होंने कहा, 'कांग्रेस आने वाले हफ्ते में बड़ा शोक मनाने वाली है, स्वाभाविक है उनके पास अब शोक मनाने के सिवाय कुछ बचा ही नहीं है।' पीएम ने कहा, 'हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना तय है, 18 दिसम्बर को हिमाचल एक बार फिर दिवाली मनाने वाला है।'
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को तकलीफ इस बात की है कि एक चाय वाला प्रधानमंत्री बन गया? एक गरीब मां का बेटा यहां पहुंच गया?
पीएम की ऊना रैली
पालमपुर से पहले पीएम मोदी ने ऊना में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब कोई भी 'पंजा' देश के गरीब का हक नहीं छीन सकता है।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ऐसे डॉक्टर थे जिन्होंने बीमारी बताई, इलाज नहीं बताया।
मोदी ने कहा कि हर गड़बड़ी के लिए विपक्ष मुझे दोषी बता रहा है। बारिश नहीं आई मोदी जिम्मेदार, बस लेट आई मोदी जिम्मेदार....सबको आश्चर्य हो रहा है कि ये मोदी-मोदी क्यों कर रहे हैं ये लोग? चोरी रुकने से विरोधी परेशान हैं इसलिए मोदी मोदी की रट लगा रहे हैं।'
और पढ़ें: राहुल की नसीहत, कहा- दाम बांधो, काम दो, वर्ना खाली करो सिंहासन
उन्होंने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की अब तक रैलियां नहीं होने पर कहा, 'कांग्रेस पार्टी मैदान छोड़कर भाग गयी है, क्योंकि इस बार हिमाचल की जनता ने कांग्रेस को सबक सिखाने का मन बना लिया है।'
#WATCH PM Narendra Modi speaks in Himachal Pradesh's Una on opposition parties pic.twitter.com/VVdW3KF50P
— ANI (@ANI) November 5, 2017
मोदी ने कहा, 'मुझे इस चुनाव में एक बात का दुख रहेगा, मजा नहीं आ रहा है, क्योंकि कांग्रेस मैदान छोड़ कर भाग गयी है।'
ऊना के बाद पीएम पालमपुर और कुल्लू में जनसभा को संबोधित करेंगे।
इससे पहले पीएम ने शनिवार और गुरुवार को दो-दो रैलियां की थी। उनके निशाने पर वीरभद्र सिंह की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार है। जिसे उन्होंने अपनी दो दिनों की रैलियों में 'दीमक' और 'लाफिंग क्लब' की संज्ञा दी है।
और पढ़ें: हिमाचल चुनाव 2017: दून में कांग्रेस के वर्चस्व को बीजेपी की चुनौती
राहुल देंगे जवाब
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी छह नवंबर को हिमाचल प्रदेश में चुनावी रैलियां करेंगे।
कांग्रेस पार्टी ने यह घोषणा ऐसे समय में की है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि पार्टी का कोई वरिष्ठ नेता राज्य में प्रचार के लिए नहीं आया।
राहुल हिमाचल प्रदेश में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। ये रैलियां सिरमौर, चंबा और कांगड़ा में होंगी। राज्य में मतदान नौ नवंबर को होना है।
और पढ़ें: अंसारी का नीतीश पर निशाना, कहा कल तक जो बागी थे आज प्रेमी हो गए
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी