हिमाचल चुनाव: कांग्रेस ने किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज और मुफ्त लैपटॉप देने का किया वादा
हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। प्रदेश की 68 सीटों के लिए 9 नवंबर को चुनाव होंगे वहीं मतगणना 18 दिसंबर को होगी।
highlights
- हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र
- घोषणा पत्र में किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज और छात्रों को मुफ्त लैपटॉप देने का किया वादा
नई दिल्ली:
हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। प्रदेश की 68 सीटों के लिए 9 नवंबर को चुनाव होंगे वहीं मतगणना 18 दिसंबर को होगी।
कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में छोटे किसानों को बिना ब्याज के कर्ज और मेधावी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप देने का वादा किया है। कांग्रेस इस बार भी मौजूदा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है।
इसके साथ ही कांग्रेस ने सरकारी कर्मचारियों का ध्यान रखते हुए 2003 के बाद के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल करने और अनुबंधित कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया है।
Shimla: Congress releases election manifesto for Himachal Pradesh Assembly polls pic.twitter.com/aYmNNzzeot
— ANI (@ANI) November 1, 2017
इसके अलावा अपने चुनावी घोषणा पत्र में कांग्रेस ने 1 लाख युवाओं को नौकरी और राज्य में मजदूरों को 350 रुपये न्यूनतम मजदूरी देने का भी ऐलान किया है। चुनाव की घोषणा के साथ ही कांग्रेस को पार्टी में बगावत का सामना करना पड़ रहा है।
पार्टी ने हाल ही में 7 बागी नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया है, जो पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने की योजना बना रहे थे।
ये भी पढ़ें: हिमाचल चुनाव में प्रेम कुमार धूमल होंगे बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार
कांग्रेस ने घोषणा पत्र के साथ ही 'हिमाचल करे पुकार, फिर ले आओ वीरभद्र सरकार' का भी नारा दिया है। घोषणा पत्र जारी करने के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे भी मौजूद थे।
वहीं बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) ने इस चुनाव के प्रेम कुमार धूमल को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है।
ये भी पढ़ें: वीरभद्र के गढ़ 'शिमला ग्रामीण' में बीजेपी की जोरदार चुनौती
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी