logo-image

महिलाओं की तरह पुरूषों के भी होता है ब्रेस्ट, इलाज कराना जरूरी

महिलाओं के अलावा पुरुषों के भी ब्रेस्ट होता है। कई लोगों को इस बारे में जानकारी कम होती है।

Updated on: 03 Nov 2017, 04:54 PM

नई दिल्ली:

महिलाओं के अलावा पुरुषों के भी ब्रेस्ट होता है। कई लोगों को इस बारे में जानकारी कम होती है। कई बार पुरूष शर्म के कारण इस बारे में बात नहीं कर पाते हैं, हालांकि ये एक तरह की बीमारी होती है, जिसका इलाज किया जाना जरूरी है।

इस बीमारी को गाइनेकोमैस्टिया (पुरूषों में ब्रेस्ट टिश्यूओं का बढ़ जाना) कहा जाता है। इस बारे में हमें एक्सपर्ट डॉ. अनूप धीर, फेस एंड बॉडी कॉस्मेटिक सर्जन ने विस्तार से बता रहें है।

डॉ. धीर का कहना है कि 50 फीसदी पुरूष जिंदगी में कभी ना कभी गाइनेकोमैस्टिया से पीड़ित होते है। यह शरीर में हार्मोनल असंतुलन के कारण होता है। यह सामान्यत: प्यूबर्टी के दौरान होता है। यह मोटापा होने के कारण और बढ़ सकता है। इसके यात यह जानना भी महत्वपूर्ण है कि प्यूबर्टी के दौरान कुछ हद तक ब्रेस्ट का उभार सामान्य है।

इस समस्या के लिए मेडिकल ट्रीटमेंट लिया जा सकता है, हालांकि स्थिति बढ़ जाने पर इसकी कॉस्मेटिक सर्जरी करानी पड़ती है।

इसे भी पढ़ें: 2016 में टीबी से मरने वालों में भारत सबसे ऊपर: WHO

गाइनेकोमैस्टिया का इलाज क्यूं जरूरी होता है?
गाइनेकोमैस्टिया का तत्काल उपचार जरूरी नहीं होता है, हालांकि शरीर में बढ़ते ब्रेस्ट के कारण युवाओं में अक्सर शर्म की स्थिति बन जाती है। ऐसे में उन्हें साइकोलॉजिकल दिक्कतें होने लगती है। बहुत ही कम मामलों में यह पुरूषों में ब्रेस्ट कैंसर बन जाता है। इसके लिए सर्जिकल उपचार दशकों से उपलब्ध है। अब एडवांस तकनीकि के जरिए एक छोटे से छेद से यह सर्जरी की जा सकती है। सर्जन इस छेद के जरिए अधिक बढ़ा हुआ फैट को निकाल देता है और ग्लैंडुलर टिश्यू को सपाट कर देता है।

नई तकनीक
छोटे गाइनेकोमैस्टिया के लिए क्रायोलिपोलिसिस एक नॉन सर्जिकल विकल्प है। जो पुरुषों के ब्रेस्ट के ट्रीटमेंट में सहायक है और इस प्रक्रिया के बेहतर परिणाम के लिए दोहराया जा सकता है। पुरूषों की ब्रेस्ट सर्जरी एक आसान कॉस्मेटिक सर्जरी होती है। हालांकि अच्छे परिणाम के लिए योग्य और प्रशिक्षित सर्जन से ही इसे कराना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: दिल की बीमारियों के कारण अमेरिका में सबसे अधिक मौतें