विधानसभा चुनाव परिणाम 2017: शुरुआती रुझान में पंजाब में कांग्रेस 64 सीटों पर आगे, गोवा में भी कांग्रेस आगे
उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के रुझान आने शुरू हो गए हैं। पंजाब में लांबी सीट पर प्रकाश सिंह बादल आगे चल रहे हैं। वहीं, अमरिंदर सिंह दूसरे नंबर पर हैं।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के रुझान आने शुरू हो गए हैं। अब तक आए रुझानों के मुताबिक 117 विधानसभा सीटों वाले पंजाब में कांग्रेस बढ़त लेती दिख रही है।
अब तक 117 सीटों के लिए आए रूझान में कांग्रेस 64 सीटों पर जबकि आप 26 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, शिरोमणि अकाली दल 26 सीटों पर आगे है। पंजाब में लांबी सीट पर प्रकाश सिंह बादल आगे चल रहे हैं। वहीं, अमरिंदर सिंह दूसरे नंबर पर हैं। अमरिंदर हालांकि पटियाला सीट से जरूर आगे चल रहे हैं। राज्य के उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी (आप) सांसद भगवंत मान बढ़त बनाए हुए है। इस दौड़ में अन्य उम्मीदवार कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू है।
Punjab: Parkash Singh Badal leading from Lambi. Capt Amarinder Singh second and AAP's Jarnail Singh third #ElectionResults pic.twitter.com/L8xN3TnN5b
— ANI (@ANI_news) March 11, 2017
दूसरी ओर, 40 सीटों वाले गोवा के लिए जारी हुए 24 सीटों के रुझान में बीजेपी 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि कांग्रेस 12 सीटों पर आगे है।
यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव परिणाम: शुरूआती रुझान में यूपी में बीजेपी की लहर, उत्तराखंड में बीजेपी-कांग्रेस में कांटे की टक्कर
मणिपुर की 60 सीटों वाले विधानसभा में बीजेपी 15 पर जबकि कांग्रेस भी 12 पर आगे है। एनपीएफ भी 3 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। मणिपुर में इरोम शर्मिला पीछे चल रही है। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री ओकराम सिंह ओबोबी आगे हैं।
#ManipurElection2017 Okram Ibobi Singh leading from Thoubal pic.twitter.com/oRllL6uOqV
— ANI (@ANI_news) March 11, 2017
यह भी पढ़ें: Live विधानसभा चुनाव परिणाम 2017:यूपी में बीजेपी,पंजाब में कांग्रेस, उत्तराखंड में बराबर पर हैं दोनो दल
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी