रायबरेली में सोनिया गांधी ने बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह को करीब डेढ़ लाख वोटों से हराया
यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह को 1,67,178 वोटों से हराया है.
नई दिल्ली:
2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की महज एक सीट पर सिमट गई है. रायबरेली सीट पर सोनिया गांधी ने चुनाव जीतकर कांग्रेस का खाता खोला है. रायबरेली सीट से सोनिया गांधी की यह लगातार 5वीं जीत है. इस बार यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह को 1,67,178 वोटों से हराया है. चुनाव में सोनिया गांधी को 5,34918 वोट मिले. जबकि दिनेश प्रताप सिंह 3,67740 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे.
यह भी पढ़ें- वाराणसी में नरेंद्र मोदी की बड़ी जीत, शालिनी यादव को 4.79 लाख वोटों से हराया
इस सीट पर मुख्य मुकाबला सोनिया गांधी और दिनेश प्रताप सिंह के बीच था. हालांकि इस मुकाबले में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में थे. इस सीट पर समाजवादी और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था. यहां 6 मई 2019 को हुए मतदान में 56.23 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था.
यह भी पढ़ें- Loksabha Election Results 2019: उत्तर प्रदेश में कौन जीता और कौन हारा, देखें पूरी लिस्ट
रायबरेली लोकसभा चुनाव-2019
क्रम संख्या | अभ्यर्थी | दल का नाम | ई.वी.एम. मत | डाक द्वारा मत | कुल मत | % मत |
1 | दिनेश प्रताप सिंह | भारतीय जनता पार्टी | 365839 | 1901 | 367740 | 38.36 |
2 | सोनिया गांधी | इंडियन नेशनल कांग्रेस | 533687 | 1231 | 534918 | 55.8 |
3 | अशोक प्रताप मौर्य | आजाद भारत पार्टी(डेमोक्रेटिक | 9449 | 10 | 9459 | 0.99 |
4 | किरन चौधरी | बहुजन मुक्ति पार्टी | 2629 | 22 | 2651 | 0.28 |
5 | राम नारायन | वोटर्स पार्टी इण्टरनेशनल | 1726 | 2 | 1728 | 0.18 |
6 | राम सिंह यादव | प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) | 2282 | 23 | 2305 | 0.24 |
7 | रामेश्वर लोधी | सबका दल यूनाइटेड | 2117 | 2 | 2119 | 0.22 |
8 | सुनील कुमार | पीस पार्टी | 1770 | 1 | 1771 | 0.18 |
9 | होरी लाल | प्रगतिशील समाज पार्टी | 3295 | 1 | 3296 | 0.34 |
10 | नैमिष प्रताप नारायण सिंह | निर्दलीय | 1765 | 0 | 1765 | 0.18 |
11 | प्रमेन्द्र कुमार | निर्दलीय | 2887 | 1 | 2888 | 0.3 |
12 | प्रमोद कुरील | निर्दलीय | 3454 | 5 | 3459 | 0.36 |
13 | विजय बहादुर सिंह | निर्दलीय | 2812 | 2 | 2814 | 0.29 |
14 | सरताज खान | निर्दलीय | 3333 | 0 | 3333 | 0.35 |
15 | सुरेन्द्र बहादुर सिंह | निर्दलीय | 8051 | 7 | 8058 | 0.84 |
16 | NOTA | इनमें से कोई नहीं | 10225 | 27 | 10252 | 1.07 |
Total | 955321 | 3235 | 958556 |
यह भी पढ़ें- समाजवादी परिवार के लिए पार्टी खत्म, क्या बसपा के साथ गठबंधन पड़ा महंगा ?
गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर सोनिया गांधी ने बीजेपी के अजय अग्रवाल को 3 लाख 52 हजार 713 मतों से हराया था. कांग्रेस की सोनिया गांधी को 5,26,434 वोट मिले थे, जबकि बीजेपी के अजय अग्रवाल को 1,73,721 वोट मिले थे. 2014 के लोकसभा चुनाव में रायबरेली सीट पर 51.74 फीसदी वोटिंग हुई थी.
यह वीडियो देखें-
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी