बी़जेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने दिया बड़ा बयान, कहा - प्रियंका के आने से लोस चुनाव परिणाम नहीं होगा प्रभावित
पिछले महीने ही प्रियंका गांधी को पुर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है और आज सोमवार को वो यूपी की राजधानी लखनऊ से आगामी लोकसभा चुनावों का शंखनाद करने जा रही है
पटना:
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने रविवार को कहा कि प्रियंका गांधी के राजनीति में प्रवेश से आगामी लोकसभा चुनाव पर कोई असर नहीं होगा. बता दें कि पिछले महीने ही प्रियंका गांधी को पुर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है और आज सोमवार को वो यूपी की राजधानी लखनऊ से आगामी लोकसभा चुनावों का शंखनाद करने जा रही है. प्रियंका गांधी आज लखनऊ में रोड शो भी करने वाली हैं.
मोदी ने कहा, "प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव परिणाम पर कोई असर नहीं डाल पाएंगी." उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भले ही प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी महासचिव बना दिया है, लेकिन चुनाव में भाजपा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है.
सुशील मोदी ने कहा कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक मजबूत और सक्षम सरकार के लिए वोट करेंगे. हालांकि तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस पार्टी के हौसले बुलंद हैं और प्रियंका की लोकप्रियता को लेकर कांग्रेस मे पूरा विश्वास है कि उत्तर प्रदेेश की जनता से उनको प्यार मिलेगा. आज के रोड शो में उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul gandhi) और ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya scindia) भी होंगे. अपने लखनऊ दौरे से पहले प्रियंका गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम एक ऑडियो संदेश जारी किया है.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी