हो जाइए तैयार, रामायण के बाद अब इस फेमस शो का होगा प्रसारण
देश में पिछले कई दिनों से लॉकडाउन लागू है. ऐसे में कई पुराने कार्यक्रम दूरदर्शन पर दोबारा दिखाए जा रहे हैं.
नई दिल्ली:
देश में पिछले कई दिनों से लॉकडाउन लागू है. ऐसे में कई पुराने कार्यक्रम दूरदर्शन पर दोबारा दिखाए जा रहे हैं. अब तक दूरदर्शन पर रामायण और उत्तर रामायण दखाई जा चुकी है जिन्हें दर्शकों ने खूब प्यार दिया. 2 मई को उत्तर रामायण का आखिरी एपिसोड था. यह एपिसोड सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रेंडिंग रहा. अब रामानंद सागर का एक और शो दूरदर्शन पर प्रसारित होने जा रहा है. ये शो है श्री कृष्ण जो दूरदर्शन पर री-टेलीकास्ट होगा.
कब से शुरू होगा ये शो
श्री कृष्ण कार्यक्रम 3 मई से रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा. इस शो में सर्वदमन डी बनर्जी ने कृष्णा का रोल निभाया था. शो को बहुत पसंद किया गया. वहीं स्वप्निल जोशी ने युवा कृष्णा का किरदार निभाया था. स्वप्नील जोशी उत्तर रामायण में कुश बने थे.
बता दें, रामायण और महाभारत के साथ-साथ श्री कृषण शो भी काफी फेमस हुआ था. इसकी गिनती एपिक कार्यक्रमों में होती है. अब देखना होगा कि रामायणा और उत्तर रामायण की तरह ये शो भी लोगों को अब पसंद आता है या नहीं.
बता दें, 3 मई को खत्म होने वाले लॉकडाउन की अविध अब और दो हफ्तों यानी 17 मई तक के लिए बढ़ा दी गई है. ऐसे में लोगों के मनोरंजन के लिए इन कार्यक्रमों का प्रसारण किया जा रहा है.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
Most Sixes In IPL 2024 : ये हैं इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में नहीं शामिल विराट-रोहित
-
MI vs SRH : वानखेड़े में रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले बनेंगे पहले खिलाड़ी
-
MI vs SRH Dream11 Prediction : मुंबई और हैदराबाद के मैच में ये हो सकती है ड्रीम11 टीम, इन्हें चुनें कप्तान
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें