ढीले-ढाले कोट में अलग लुक में दिखीं सोनम कपूर, अर्जुन कपूर ने कुछ ऐसे ली चुटकी
'वीरे दी वेडिंग' के बाद एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। कुछ महीने ब्रेक के बाद सोनम कपूर जल्द ही 'जोया फैक्टर' में नज़र आएंगी।
नई दिल्ली:
'वीरे दी वेडिंग' के बाद एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। कुछ महीने ब्रेक के बाद सोनम कपूर जल्द ही 'जोया फैक्टर' में नज़र आएंगी। इस फिल्म में सोनम कपूर एक दम अलग अंदाज़ में नज़र आएंगे। सोनम ने अपने लुक की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की। ढीले-ढाले ब्राउन सूट में सोनम काफी हटकर दिखाई दे रही हैं। फोटो में सोनम कपूर का हेयरस्टाइल भी काफी बदला हुआ नज़र आ रहा है। सोनम ने बालों में पर्म करवाए हुए है।
A post shared by SonamKAhuja (@sonamkapoor) on Aug 30, 2018 at 2:18am PDT
A post shared by SonamKAhuja (@sonamkapoor) on Aug 30, 2018 at 2:17am PDT
A post shared by SonamKAhuja (@sonamkapoor) on Aug 30, 2018 at 2:15am PDT
ओवर साइज़ ब्राउन ब्लेजर के साथ बटन पैन्ट्स में सोनम कपूर के लुक पर अर्जुन कपूर ने चुटकी ली।
अर्जुन ने सोनम की फोटो पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'मुझे मेरा सूट वापस चाहिए' .. इससे पहले भी अर्जुन कई अभिनेत्रियों की टांग खींच चुके हैं।
इससे पहले उन्होंने कैटरीना कैफ के हॉट फोटोशूट पर भी कमेंट किया था।
'जोया अख्तर' के अलावा सोनम कपूर राजकुमार राव के साथ फिल्म 'एक लड़की को देखा' में नज़र आएंगे। फिल्म में सोनम के पिता अनिल कपूर भी हैं। शैली चोपड़ा धर निर्देशित 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का निर्माण विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी ने किया है। लम्बे समय बाद जूही चावला इस फिल्म के जरिये सिल्वर स्क्रीन पर नज़र आएंगी।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें तुलसी के ये उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर!
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार क्या है मनुष्य का असली धर्म, यहां जानिए
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा
-
Amavasya Ke Totke: दुश्मनों से हैं परेशान या कोई फैला रहा है नेगेटिव एनर्जी, तो आज रात करें ये उपाय