Live Updates: अभिनेता दिलीप कुमार की सेहत बिगड़ी, सांस लेने में हो रही है तकलीफ
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नई दिल्ली:
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक उन्होंने दो दिनों से खाना-पीना छोड़ रखा है। बताया जा रहा है कि अभिनेता को सीने में इन्फेक्शन होने के वजह से उनकी तबीयत खराब हो गई थी जिस वजह उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 95 साल के अभिनेता हाल के वर्षों में वृद्धावस्था के कारण बीमारियों से जूझ रहे हैं।
Veteran actor Dilip Kumar has been admitted to Mumbai’s Lilavati Hospital as he was bit uneasy due to a chest infection. (file pic) pic.twitter.com/NIGYF6PRpr
— ANI (@ANI) September 5, 2018
उनके एक पारिवारिक मित्र ने कहा कि उनके स्वास्थ्य में सुधर हो रहा है। फैसल फारूकी ने बीमार अभिनेता की तरफ से ट्विटर पर उनके स्वास्थ की जानकारी दी।
उन्होंने ट्वीट किया, ' 'साब' के सीने में संक्रमण के कारण उन्हें परेशानी हो रही थी जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनकी तबियत में सुधार हो रहा है। कृपया उनके लिए दुआ और प्रार्थना करें।'
Saab has been admitted to Mumbai’s Lilavati Hospital as he was bit uneasy due to a chest infection. He’s recuperating. Requesting your duas and prayers. -FF
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) September 5, 2018
दिलीप साहब ने बॉलीवुड में अपनी करियर की शुरुआत 1944 में आई फिल्म 'ज्वार भाटा' से की थी। उनका नाम पहले मुहम्मद यूसुफ खान था। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम दिलीप कुमार रख लिया।
उनको आखिरी बार 1998 में आई 'किला' फिल्म में देखा गया था। उन्हें 1994 में दादासाहेब फाल्के अवार्ड मिल चुका है, जबकि 2015 में वह पद्म विभूषण से भी नवाजे जा चुके हैं।
और पढ़ें: #Flashback: 22 साल बड़े दिलीप कुमार से की थी शादी, इस हादसे से टूट गई थीं सायरा बानो
'देवदास', 'मुगल-ए-आजम और 'कर्मा' जैसी फिल्मों में अपने बेमिसाल अभिनय के लिए लोकप्रिय दिलीप कुमार ने 1966 में अपनी उम्र से 20 वर्ष छोटी सायरा बानो से शादी की थी।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
Most Sixes In IPL 2024 : ये हैं इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में नहीं शामिल विराट-रोहित
-
MI vs SRH : वानखेड़े में रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले बनेंगे पहले खिलाड़ी
-
MI vs SRH Dream11 Prediction : मुंबई और हैदराबाद के मैच में ये हो सकती है ड्रीम11 टीम, इन्हें चुनें कप्तान
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें