logo-image

शादी के 4 दिन पहले होने वाले पति आनंद आहूजा के साथ नजर आईं सोनम कपूर, देखें तस्वीरें

सोनम कपूर 8 मई को आनंद आहूजा के साथ शादी करेंगी। इसके पहले दोनों आज बांद्रा में साथ दिखाई दिए। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Updated on: 04 May 2018, 10:57 PM

मुंबई:

सोनम कपूर 8 मई को आनंद आहूजा के साथ शादी करेंगी। इसके पहले दोनों आज बांद्रा में साथ दिखाई दिए। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

खबरों की मानें तो सोनम और आनंद एक साथ क्लिनिक गए थे। साड़ी में सोनम बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

बता दें कि कपूर खानदान में जोरशोर से शादी की तैयारियां चल रही हैं। सोनम के चाचा संजय कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट कर जता दिया है कि इस शादी में खूब धमाल होने वाला है।

 

The chacha is ready , balle balle 🎉🎉🕺🕺

A post shared by Sanjay Kapoor (@sanjaykapoor2500) on May 4, 2018 at 9:22am PDT

सोनम का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह मस्ती करती नजर आ रही हैं। उनके पास पड़े बैग पर लिखा है 'जल्द ही दुल्हन बनने वाली'।

ये भी पढ़ें: काजोल से अनुष्का तक, इन एक्ट्रेसेस ने करियर के पीक पर की शादी

आनंद आहूजा और सोनम कपूर (इंस्टाग्राम)
आनंद आहूजा और सोनम कपूर (इंस्टाग्राम)

बिज़नेसमैन आनंद और सोनम पिछले तीन सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे है। दोनों ने भले ही खुलकर कभी अपने ऱिश्ते के बारे में नहीं बोला, लेकिन इंस्टाग्राम पर दोनों विदेशों में घूमते हुए अपनी फोटो अक्सर ही शेयर करते रहे हैं।

सोनम कपूर (इंस्टाग्राम)
सोनम कपूर (इंस्टाग्राम)

अगर फिल्मों की बात करें तो सोनम जल्द ही फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में नजर आएंगी। इस फिल्म में सोनम के अलावा करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।