ऑस्कर अवॉर्ड समारोह से पहले पार्टी मनाती दिखीं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा 'बेवॉच' फिल्म से अपना हॉलीवुड करियर शुरू करने वाली हैं। इस फिल्म में वह ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रोन के साथ नजर आएंगीं।
नई दिल्ली:
बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा 89वें ऑस्कर समारोह में शामिल होने जा रही हैं। लेकिन अवॉर्ड फंक्शन में शामिल होने से पहले उन्होंने जमकर पार्टी की। इंस्टाग्राम पर प्रियंका की एक फोटो शेयर हुई है, जिसमें वह ऑस्कर प्री-पार्टी को एंज्वॉय करती नजर आईं।
इंस्टेंट बॉलीवुड ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। जिसमें प्रियंका दो लोगों के साथ पोज दे रही हैं। इस फोटो के कैप्शन में लिखा गया है, 'डब्ल्यूएमई ऑस्कर प्री-पार्टी में देखी गईं प्रियंका चोपड़ा..।'
ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा 89वें ऑस्कर अवॉर्ड में बिखेरेंगी जलवा, देसी गर्ल ने सोशल मीडिया पर किया कंफर्म
A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood) on Feb 25, 2017 at 7:39am PST
गौरतलब है कि अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' से दुनिया भर में मशहूर हुईं प्रियंका रविवार रात को होने वाले 89वें ऑस्कर अवार्ड समारोह शामिल होंगी। इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा 88वें ऑस्कर समारोह का हिस्सा बन चुकी हैं।
प्रियंका ने इसके पहले इंस्टाग्राम पर मशहूर ब्रिटिश गायक मिक जैगर के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट की। साथ ही अपने फैंस के साथ यह खबर शेयर की थी कि वह ऑस्कर अवॉर्ड समारोह हिस्सा बन रही हैं। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा था, 'योजना में बदलाव! हम आ गए ऑस्कर...मिक जैगर...ला ला लैंड।'
ये भी पढ़ें: 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' विवाद: मुस्लिम धर्मगुरुओं के निशाने पर फिल्म, फतवा किया जारी
Change of plans ! Oscars here we come.. @mickjagger LA LA land...
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Feb 24, 2017 at 6:24pm PST
प्रियंका ने बेहद ही कम समय में बॉलीवुड से हॉलीवुड की लंबी उड़ान भरी है। उनके साथ ही दीपिका पादुकोण ने भी हॉलीवुड के सुपरस्टार विन डीजल के साथ हाल ही में फिल्म की, जिसमें उनके कार्य को बेहद सराहा गया। जल्द ही प्रियंका चोपड़ा 'बेवॉच' फिल्म से अपना हॉलीवुड करियर शुरू करने वाली हैं। इस फिल्म में वह ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रोन के साथ नजर आएंगीं।
ये भी पढ़ें: समय न देना या गलतियां गिनाना, इन 5 बातों से जानें पार्टनर को नहीं रहा आपसे प्यार
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी