परिणीति और प्रियंका ने 'टिप टिप बरसा पानी' पर किया ऐसा डांस, देखते रह गए निक जोनास
लंबे समय बाद मुंबई लौटी प्रियंका के साथ छुट्टियों पर उनके बॉयफ्रेंड निक जोनास और उनकी बहन परिणीति भी मौजूद है।
मुंबई:
बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा गोवा में छुट्टियां मना रही है। लंबे समय बाद मुंबई लौटी प्रियंका के साथ छुट्टियों पर उनके बॉयफ्रेंड निक जोनास और उनकी बहन परिणीति भी मौजूद है।
वहीं उनके फैंस सोशल मीडिया पर आंखें चिपकाये उनकी छुट्टियों के फोटो और वीडियो लगातार चेक करते रहते है। लेकिन इस बार उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिससे पानी में आग लग जाए।
परिणीति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अक्षय कुमार और रवीना टंडन के 'टिप टिप करता पानी' गाने पर प्रियंका के साथ डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जहां प्रियंका और परिणीति बारिश में डांस कर रही है, वहीं बालकनी में मौजूद निक उन्हें देख रहे थे।
करीब 9 सेकंड की इस वीडियो क्लिप में प्रियंका और परिणीति को मानसून में शरारत करते देखा जा सकता है।
Not a cheesy Chopra sister performance. Nope. @priyankachopra #DancingInTheRain
A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on Jun 25, 2018 at 5:34am PDT
बता दें कि मेट गाला 2018 के दौरान पहली बार निक और प्रियंका को साथ देखा गया था। इसके बाद जैसे-जैसे दोनों की तस्वीरें सामने आने लगी, वैसे-वैसे लिंकअप की अफवाहें भी उड़ने लगी।
इसके बाद लगभग हर इवेंट में दोनों साथ नजर आए। कुछ दिनों पहले प्रियंका ने निक के कजिन की शादी में शिरकत की थी। खबरों की मानें तो निक, प्रियंका की मां से मिलने ही भारत आए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों जल्द ही अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक घोषणा करेंगे।
इसे भी पढ़ें: रोजाना 4 कप कॉफी बुजुर्गों के दिल के लिए फायदेमंद: रिसर्च
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Shah Rukh Khan Son: बेटे अबराम के साथ KKR को सपोर्ट करने पहुंचे शाहरुख, मैच से तस्वीरें वायरल
-
Rashmi Desai Fat-Shamed: फैट-शेमिंग करने वाले ट्रोलर्स को रश्मि देसाई ने दिया करारा जवाब, कही ये बातें
-
Sonam Kapoor Postpartum Weight Gain: प्रेगनेंसी के बाद सोनम कपूर का बढ़ गया 32 किलो वजन, फिट होने के लिए की इतनी मेहनत
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी