स्वीडन के मशहूर DJ Avicii का 28 साल की उम्र में निधन, ओमान में पाए गए मृत
दुनिया के सबसे मशहूर डीजे में शुमार अवीची का 28 साल की उम्र में निधन हो गया। अवीची कल ओमान के मस्कट में मृत पाए गए थे।
नई दिल्ली:
दुनिया के सबसे मशहूर डीजे में शुमार अवीची का 28 साल की उम्र में निधन हो गया। अवीची कल ओमान के मस्कट में मृत पाए गए थे। हालांकि, उनकी मौत के कारणों का पता अभी सामने नहीं आया है।
स्वीडन के मशहूर डीजे की मौत की अचानक आई खबर से सेलेब्स से लेकर फैंस स्तब्ध है। टिम दुनिया के सबसे मशहूर डीजे की फेहरिस्त में शामिल थे। अवीची ने महज 28 साल की उम्र में संगीत की दुनिया में बड़ा मुकाम हासिल किया था।
अवीची की पब्लिसिस्ट डायना बेरॉन उनके निधन की जानकारी दी।
बेरॉन ने कहा, 'बहुत दुख के साथ हमें बताना पड़ रहा है कि टिम बर्गलिंग, जिन्हें हम डीजे अवीची के नाम से भी जानते थे, अब हमारे बीच नहीं रहे। वह शुक्रवार दोपहर ओमान, मस्कट में मृत पाए गए। उनका परिवार सदमे में है। हम निवेदन करते हैं कि सब उनकी निजता का सम्मान करें।' हालांकि मौत के कारण की जानकारी बयान में नहीं दी गई है।'
स्वीडन में जन्मे टिम को दो एमटीवी म्यूजिक अवॉर्ड के अलावा दो बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड और दो ग्रैमी नॉमिनेशन हासिल किया था। दो दिन पहले ही उनके एल्बम को बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था।
और पढ़ें: टाइम की 100 प्रभावशाली हस्तियों में दीपिका पादुकोण और विराट कोहली शामिल
A post shared by Avicii (@avicii) on Mar 26, 2018 at 2:37pm PDT
A post shared by Avicii (@avicii) on Jan 26, 2018 at 10:05pm PST
A post shared by Avicii (@avicii) on Oct 22, 2017 at 3:35pm PDT
अवीची काफी शराब पीते थे। साल 2014 में उनके गॉल ब्लैडर और अपेंडिक्स को निकाल दिया गया था। सेहत ठीक न रहने के कारण उन्होंने टूर करना बंद कर दिया था और स्टूडियो में ही ज्यादा काम किया। उन्हें 2012 में 11 दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
म्यूजिक की दुनिया में बड़े नामों में से एक अवीची ने साल 2008 में अपने करियर की शुरुआत की थी। 'वेक मी अप' गाना सबसे बड़ा हिट साबित हुआ था। 2013 में पूरे यूरोप में यह गाना नंबर पर वन पर रहा।
अवीची को 2011 में अपने हिट 'लेवल्स' की रिलीज से दुनियाभर में शोहरत मिली। इसके बाद 'वेक मी अप', 'हे ब्रदर' ने उन्हें अपार लोकप्रियता दिलाई।
और पढ़ें: विन डीजल ने खरीदे xXx के राइट्स, चौथी सीरीज पर काम शुरू
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी