मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की
मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी.
भोपाल:
मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी. इस सूची में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह सहित कई अन्य नेताओं के नाम हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के लेटरपैड पर जारी प्रचारकों की सूची में अशोक गहलोत, दीपक बावरिया, कमलनाथ, अहमद पटेल, दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अमरिंदर सिंह, कपिल सिब्बल, गुलाम नबी आजाद, राज बब्बर, आनंद शर्मा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सुशील कुमार शिंदे, रणदीप सिंह सुरजेवाला, अशोक चह्वाण, अजय सिंह, सुरेश पचौरी और विवेक तन्खा के नाम हैं.
और पढ़ें: कांग्रेस की छठी लिस्ट जारी, CM शिवराज के खिलाफ अरुण यादव को उतारा, बीजेपी ने भी निकाली चौथी सूची
इस सूची में कांतिलाल भूरिया, राजमणि पटेल, सत्यव्रत चतुर्वेदी अजहरउद्दीन, कुमारी पी. शैलजा, नवजोत सिंह सिद्धू, अरुण यादव, रागिनी नायक, शोभा ओझा, परेश धनानी, नगमा मोरार, नसीमुद्दीन सिद्दीकी और आचार्य प्रमोद कृष्णन को प्रचारक बनाया गया है.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Ghar Wapsi: मुस्लिम से हिंदू बनना चाहते हैं तो जान लें क्या हैं धर्म परिवर्तन के नियम
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं ला पा रहे सोना-चांदी तो लाएं ये चीजें, बेहद खुश होंगी मां लक्ष्मी
-
Astro Tips: क्या पुराने कपड़ों का पौछा बनाकर लगाने से दुर्भाग्य आता है?
-
May 2024 Grah Gochar: मई में होंगे ये 4 बड़े ग्रह गोचर, नौकरी और शादी के लिए बनेंगे शुभ योग