आज ही के दिन इटली के पोसिलियो में महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित की गई थी, जानिए आज का दिन इतिहास के पन्नों में
जानिए किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 15 मार्च को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ
नई दिल्ली:
इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 15 मार्च को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
15 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं
- 1493: क्रिस्टोफर कोलम्बस अपने विश्व भ्रमण के बाद स्पेन लौटा.
- 1564: मुगल बादशाह अकबर ने जजिया कर हटाया.
- 1744: फ्रांसीसी सम्राट लुईस पन्द्रहवें ने ब्रिटेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.
- 1892: पहली बार न्यूयॉर्क में ऑटोमैटिक बैलट मशीन का प्रयोग किया गया.
यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनावों के चलते इन परीक्षाओं की तारीखें हुई चेंज, यहां करें चेक
- 1901: अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में घोडों की दौड पर प्रतिबंध लगा.
- 1919: उस्मानिया विश्वविद्यालय का उद्घाटन हुआ.
- 1947: पंजाब में दंगे भड़के.
- 1956: जॉर्ज बर्नाड शॉ के नाटक पर आधारित म्यूजिकल प्ले “माई फेयर लेडी” को ब्रॉडवे में लोगों के लिए खोला गया.
- 1964: सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया.
- 1984: यूरोपीय देश तंजानिया में संविधान को अंगीकार किया गया.
यह भी पढ़ें- Holi 2019: इस होली घर में ऐसे बनाएं गुलाल, जानें रंगों को बनाने की विधि
- 1984: पोर्ट लुई (मारिशस) वहाँ के प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ द्वारा स्थित महात्मा गांधी संस्थान में प्रथम अंतराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन.
- 1997: ईरान ने पहली बार किसी महिला राजनीतिक को विदेश में नियुक्त किया.
- 2008: इटली के पोसिलियो में महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित की गई.
15 मार्च को जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्ति
- 1901: भारत के महान कुश्ती प्रशिक्षक (कोच) व पहलवान गुरु हनुमान का जन्म हुआ.
- 1934: बहुजन समाज पार्टी (BSP) के संस्थापक कांशीराम का जन्म हुआ.
- 1943: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा का जन्म हुआ.
यह भी पढ़ें- Holi 2019: होली पर लेते हैं भांग तो कर लें ये तैयारी
- 1947: भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी अजीत पाल सिंह का जन्म हुआ.
- 1954: हिन्दी साहित्यकार रमेशराज तेवरीकार का जन्म हुआ.
- 1976: अभिनेता अभय देओल का जन्म हुआ.
15 मार्च को हुए निधन
- 1236: विश्व प्रसिद्ध सूफ़ी संत हज़रत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी रहमतुल्लाह अलैह का निधन.
- 1882: अंग्रेज़ विज्ञानवादी दार्शनिक, ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में ह्वाइट प्रोफेसर थॉमस हिल ग्रीन का निधन.
यह भी पढ़ें- Holi 2019: क्या आप हैं हेल्थ कॉन्शस, तो ऐसे बनाएं बिना घी की गुजिया
- 1985: भारतीय इतिहासकार और लेखक राधा कृष्ण चौधरी का निधन.
- 1992: बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी और प्रसिद्ध साहित्यकार राही मासूम रज़ा का निधन.
- 2009: भारत की प्रथम महिला विमान चालक सरला ठकराल का निधन.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा