logo-image

Today History: आज है स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती, जानें आज का इतिहास

इसी कड़ी में जानेंगे आज 28 मार्च को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Updated on: 28 Mar 2020, 07:26 AM

नई दिल्ली:

28 March History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 28 मार्च को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

और पढ़ें: एनबीटी मुहैया करा रहा है कि किताबों को नि:शुल्क डाउनलोड करने की सुविधा

28 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of 28th March

1580- गोवा से पहला ईसाई मिशनरी अकबर के दरबार फतेहपुर सीकरी आया.

1712- मुगल बादशाह बहादुर शाह प्रथम की लाहौर में मृत्यु हुई.

1819- सर स्टैमफोर्ड रैफल्स ने सिंगापुर की खोज की.

1835- पश्चिम बंगाल में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज शुरु हुआ.

1919- अमानुल्ला खान अफगानिस्तान का बादशाह बना.

1922- मिस्र ने ब्रिटेन से दोबारा आजादी प्राप्त की.

1928- भारतीय वैज्ञानिक सीवी रमन ने 'रमन प्रभाव' का आविष्कार किया जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरुस्कार दिया गया और इसी दिन को हर साल राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता हैं.

ये भी पढ़ें: लॉकडाउन के बीच घर बैठे ही छात्र लाएं Extramarks, छात्रों को मिल रही Free Class

1943- कोलकाता का हावड़ा पुल (रविन्द्र सेतु) शुरू हुआ.

1991- इराकी सुरक्षा बलों के सरेंडर के साथ दुनिया बदलने वाली जंग 'खाड़ी युद्ध' खत्‍म हुआ.

1999- ब्रिटेन के एंडी एल्सन एवं कोलीन प्रेसकोट ने 233 घंटे 55 मिनट तक गुब्बारे की मदद से आकाश में रहने का विश्व रिकार्ड बनाया.

2005- पुर्तग़ाल के सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई बम विस्फोट के अभियुक्त अबू सलेम के प्रत्यर्पण की इजाजत दी.

2005- मिलियन डालर बेबी को चार आस्कर पुरस्कार.

2008- नेपाल में सरकार और संयुक्त मधेशी लोकतांत्रिक मोर्चा के बीच शांति समझौता हुआ.

2011- टॉम हूपर की फिल्म 'द किंग्स स्पीच' को हॉलीवुड कोडैक थियेटर में आयोजित ऑस्कर समारोह में सर्वश्रेष्ठ चलचित्र का पुरस्कार दिया गया.

28 मार्च को जन्मे व्यक्ति – Born on 28th March

  • स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का 1865 में जन्म.
  • भारत के 'प्रथम आर्मी कमाण्डर इन चीफ़' के.एम. करिअप्पा का 1899 में जन्म.
  • हिन्दी के प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं सम्पादक पंडित नरेंद्र शर्मा का 1913 जन्म..
  • 'भारतीय शास्त्रीय संगीत' के विश्वविख्यात गायक पंडित जसराज का 1930 जन्म.
  • भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक रवीन्द्र जैन का 1944 जन्म.

और पढ़ें: लॉकडाउन: देशभर में NEET, JEE के एग्जाम स्थगित, अब इस महीने के अंत में होगी परीक्षा

28 मार्च को हुए निधन – Died on 28th March

  • 1572 ई. में मेवाड़ के शासक और महाराणा प्रताप के पिता राणा उदयसिंह का निधन.
  • 1904 में भारतीय सेना के अफ़सर जनरल सर आर्थर पावर पामर का निधन.
  • 1924 में प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता सोहराब मोदी का निधन.
  • जवाहर लाल नेहरु की पत्नी कमला नेहरु का 1936 में स्विटजरलैंड में निधन.
  • 1939 में आयरिश कवि ‘विलियम बटलर योटस’ का निधन.
  • भारत के पहले राष्‍ट्रपति राजेंद्र प्रसाद का 1963 में निधन हुआ था.
  • 2007 में प्रसिद्ध संगीतकार ओ. पी. नैय्यर का निधन.
  • कांची कामकोटि पीठ के प्रमुख श्री श्री जयेंद्र सरस्वती शंकराचार्य का 2018 निधन.