Today History: आज ही के दिन टैक्सी मीटर वाली पहली कैब का संचालन हुआ था, जानें आज का इतिहास
इसी कड़ी में जानेंगे आज 22 फरवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
नई दिल्ली:
22 February History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 22 फरवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
और पढ़ें: BSER RBSE: 12 मार्च से शुरू होगी राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा, यहां चेक करें पूरा शेड्यूल
22 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of 22th February
1746- बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स पर फ्रांसीसी सेनाओं ने कब्जा किया.
1731- अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन का जन्म हुआ था.
1784- चीन के साथ व्यापार के लिए अमेरिका का पहला व्यापारिक पोत न्यूयॉर्क से रवाना.
1821- स्पेन ने अमेरिका को फ्लोरिडा राज्य को 50 लाख डॉलर में बेचा.
1845- ईस्ट इंडिया कंपनी ने डच ईस्ट इंडिया कम्पनी से सेरामपोर और बालासोर को खरीदा.
1907- लंदन में टैक्सी मीटर वाली पहली कैब का संचालन.
1935- व्हाइट हाउस पर हवाई जहाज़ों की उड़ान को प्रतिबंधित किया गया.
1992- खार्तूम में हज़ारों शरणार्थियों के घर तोड़ दिये गए.
1998- जापान के नगानो शहर में अठारवें शीतकालीन ओलंपिक खेल का समापन.
2006- जापान ने भारत से मांस और अंडे सहित सभी कुक्कुट उत्पादों के आयात पर रोक लगाई.
22 फरवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 22th February
- 1732 में अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति वाशिंगटन का जन्म.
- 1788 में जर्मन दार्शनिक आर्थर शोपेन हावर का जन्म.
- 1856 में भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, दलितों के हितैषी तथा स्त्री शिक्षा के समर्थक स्वामी श्रद्धानन्द का जन्म.
- 1885 में भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त का जन्म.
- 1889 में भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वामी सहजानंद सरस्वती का जन्म.
- 1892 में गुजरात के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और ‘ऑल इंडिया किसान सभा’ के नेता इंदुलाल याज्ञिक का जन्म.
- 1906 में भारतीय शिक्षाविद् व राजनीतिज्ञ हुमायूँ कबीर का जन्म.
- 1906 में हिन्दी के प्रसिद्ध कवि सोहन लाल द्विवेदी का जन्म.
- 1914 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष देवकान्त बरुआ का जन्म.
- 1920 में भारतीय सिनेमा के अभिनेता कमल कपूर का जन्म.
- 1922 में भारत में जन्में प्रसिद्ध चित्रकर एस. एच. रज़ा का जन्म.
- निर्देशक सूरज बड़जात्या का 22 फरवरी, 1964 में जन्म हुआ.
ये भी पढ़ें: UP Board 2020 : बोर्ड की सख्ती के वजह से परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या बढ़ी
22 फरवरी को हुए निधन – Died on 22th February
- मुग़ल सम्राट नसीरुद्दीन हुमायूं का 1556 में निधन.
- हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल भगवत दयाल शर्मा का 1993 में निधन.
- महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी का 1944 में निधन.
- शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद का 1958 में निधन.
- भारत और पाकिस्तान के प्रसिद्ध उर्दू कवि जोश मलीहाबादी का 1982 में निधन.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Sonam Kapoor Postpartum Weight Gain: प्रेगनेंसी के बाद सोनम कपूर का बढ़ गया 32 किलो वजन, फिट होने के लिए की इतनी मेहनत
-
Randeep Hooda: रणदीप हुडा को मिला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, सोशल मीडिया पर जताया आभार
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी