Today History: आज ही के दिन राजकुमार महेंद्र नेपाल के राजा बने थे, जानें आज का इतिहास
इसी कड़ी में जानेंगे आज 14 मार्च को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
नई दिल्ली:
14 March History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 14 मार्च को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
14 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of 14th March
1647- फ्रांस कॉलाेन, बावारिया,और स्वीडन ने 30 साल चले युद्ध के बाद संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किए.
1912- इटली के राजा विट्टोरियो इमैनुअल तृतीय जानलेवा हमले में घायल हुए.
1914- तुर्की और सर्बिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए.
1931- भारत की पहली बोलती फिल्म 'आलमआरा' का मुम्बई में प्रदर्शन हुआ.
1955- राजकुमार महेंद्र नेपाल के राजा बने.
1958- मोनाको में शाही परिवार राजकुमारी ग्रेस ने एक पुत्र को जन्म दिया उसीकी ख़ुशी में मोनाको में 101 तोपों की सलामी दी गई.
1965- इजरायली मंत्रिमंडल ने पश्चिमी जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध बहाल करने पर सहमति दी.
1976- अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया.
ये भी पढ़ें: कोरोना के चलते तय तारीख से पहले घोषित हुआ GATE 2020 का रिजल्ट, विषय के अनुसार यहां करें चेक
1983- तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक ने 23 साल में पहली बार तेल कीमतों में कटौती की.
1988- गणित प्रेमियों के लिए खास दिन 'पाई डे' पहली बार मनाया गया.
1998- सोनिया गांधी पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष बनी.
1999- स्पेन का कार्लोस मोया विश्व का नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बना.
2004- चीन में निजी सम्पत्ति को क़ानूनी मान्यता प्रदान करने के लिए संविधान में संशोधन.
14 मार्च को जन्मे व्यक्ति – Born on 14th March
- पहली महिला डेंटिस्ट हॉब्स टेलर का 1833 में जन्म हुआ.
- बुद्धि के धनी और प्रसिद्ध वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टाइन का 1879 में जन्म हुआ.
- प्रसिद्ध मलयालम साहित्यकार एस. के. पोट्टेक्काट्ट का 1913 में जन्म.
- बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्सिनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान का 1965 में जन्म हुआ.
- मणिपुर की मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम चानू शर्मिला का 1972 में जन्म हुआ.
14 मार्च को हुए निधन – Died on 14th March
- 1883 में एक प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक, अर्थशास्त्री और वैज्ञानिक समाजवाद का प्रणेता कार्ल मार्क्स का निधन.
- 1963 में भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी जयनारायण व्यास का निधन.
- 2018 में विश्व प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग का निधन.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी