Today History: भारत ने खुद को चेचक मुक्त राष्ट्र घोषित किया था, जानें आज का इतिहास
इसी कड़ी में जानेंगे आज 12 फरवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
नई दिल्ली:
12 February History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 12 फरवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
और पढ़ें: IGNOU की अनोखी पहल, ट्रांसजेंडरों को देगी मुफ्त शिक्षा
12 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of 12 February
1544- इंग्लैंड में राजद्रोह के आरोप में जेन जेन ग्रे को मौत की सजा दी गई.
1689- विलियम और मेरी इंग्लैंड के राजा तथा रानी घोषित किए गए.
1736- नादिरशाह फ्रांस का शासक बना.
1912- चीन में मंचु वंश ने गद्दी छोड़ दी.
1922- महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन वापस लेने की घोषणा की.
1925- कम्युनिस्ट पार्टी पर उत्तरी यूरोप के बाल्टिक देश इस्टोनिया ने प्रतिबंध लगाया.
1928- गांधी जी ने बारदोली में सत्याग्रह की घोषणा की.
1946- 14 लोग कलकत्ता दंगों में मारे गए.
ये भी पढ़ें: UP Board Exam: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों पर लगवाए कैमरे
1948- मिस्त्र के मशहूर संघर्षकर्ता और इखवानुल मुसलमीन संगठन के संस्थापक हसन-अल-बत्रा को ब्रिटेन और तत्कालीन मिस्त्री नरेश मलिक फारूक ने षडयंत्र रच कर शहीद करवा दिया था.
1975- भारत ने खुद को चेचक मुक्त राष्ट्र घोषित किया था.
2009- भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को कैंम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने डीलिट् की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की.
2013- उत्तर कोरिया ने तीसरा भूमिगत परमाणु परीक्षण किया.
12 फरवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 12 February
- 1742 में मराठा राजनेता नाना फड़नवीस का जन्म हुआ.
- 1809 में मशहूर भू-विज्ञानी चार्ल्स डार्विन का जन्म हुआ.
- 1824 में आर्य समाज के प्रवर्तक और प्रखर सुधारवादी संन्यासी दयानंद सरस्वती का जन्म हुआ.
- 1871 में एक ईसाई मिशनरी एवं भारत में सामाज सुधारक चार्ल्स फ्रीर एंड्रयूज का जन्म हुआ.
- 1882 में मशहूर बंगाली कवी सत्येन्द्रनाथ दत्त का जन्म हुआ.
- 1920 में हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने नायक, खलनायक प्राण का जन्म हुआ.
- 1967 में भारतीय संगीतकार चित्रवीणा एन रविकिरण का जन्म हुआ.
- 1972 में भारतीय-अमरीकी अभिनेता अजय नायडू का जन्म हुआ.
और पढ़ें: यूपी बोर्ड (UP Board) ने लखनऊ (Lucknow) में चिन्हित किए ये Exam Centers, रखी जाएगी कड़ी निगरानी
12 फरवरी को हुए निधन – Died on 12 February
- 1266 में दिल्ली के सुल्तान नसीरुद्दीन शाह का निधन.
- 1794 में रणोजी सिंधिया का अवैध पुत्र और उत्तराधिकारी महादजी शिन्दे का निधन.
- 12 फरवरी साल 1804 में जर्मनी के महान दार्शनिक और विचारक इमैनुएल कांट की 80 साल की उम्र में मौत हो गई.
- 1919 में प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता सूफ़ी अम्बा प्रसाद का निधन.
- 1919 में भारतीय राजनीतिज्ञ नवाब सैयद मोहम्मद बहादुर का निधन.
- 12 फरवरी, 1955 में संयुक्त राज्य अमेरिका के अभिनेता टॉम मूर का निधन हो गया.
- 1998 में हिंदी फिल्म हास्य अभिनेता ओम प्रकाश का मुंबई में निधन हो गया था.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी