दिल्ली : सास की हत्या का आरोपी तीन महीने बाद यूपी से हुआ गिरफ्तार
दिल्ली के केशवपुरम इलाके में तीन महीने पहले हुई हत्या के आरोपी अफरोज को तीन महीने की तलाश के बाद उत्तर प्रदेश के गाजीपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।
नई दिल्ली:
दिल्ली के केशवपुरम इलाके में तीन महीने पहले हुई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। हत्या के आरोपी अफरोज को तीन महीने की तलाश के बाद उत्तर प्रदेश के गाजीपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। 24 साल के अफरोज ने जुलाई के महीने में अपनी सास फडीजा बेगम (50 वर्ष) की कथित तौर पर हत्या की थी।
21 जुलाई को अफरोज हर रोज की तरह काम कर के घर आया था और अपनी पत्नी से खाना मांगा। खाने को लेकर अफरोज की उसकी पत्नी शाइस्ता के साथ झगड़ा हो गया था। इसी दौरान अफरोज की सास और उसके 9 बच्चों ने भी अफरोज की जम कर पिटाई कर दी थी।
इसके बाद अफरोज का गुस्सा इस कदर बढ़ा कि गुस्से में आकर आफरोज ने अपनी सास पर चाकू से हमला कर दिया। फडीजा की मौके पर ही मौत हो गई थी। हत्या के बाद अफरोज फरार हो गया था। करीब तीन महीने तक अलग-अलग शहर में छुप कर रह रहा था। लेकिन अपनी पत्नी से फोन पर बात करने के चक्कर में पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
आरोपी अफरोज के मुताबिक, 'एक साल पहले उसने शाइस्ता से प्रेम विवाह किया था। वो फैक्ट्री में काम करता था। सब कुछ सही चल रहा था। सास की हत्या से दो महीने पहले उसकी सास अपने 9 बेटियों और बेटों के साथ उसके घर रहने के लिए आ गई थी। उस समय से ही उसके घर में बीवी के साथ झगड़ा शरू हो गया था।'
अफरोज के मुताबिक, उसकी आमदनी इतनी नहीं थी कि वो सबका खर्च उठा सके। अपनी बीवी से कहता था कि वो अपनी मां और भाई बहनों को गांव भेज दे। उसका आरोप है कि खाने को लेकर भी उसका झगड़ा होता था। उसकी बीवी उसे खाना कभी भी टाइम पर नहीं देती थी।
और पढ़ें : उत्तर प्रदेश: पुलिस ने तिहरे हत्याकांड में गैंग का किया पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार
उसके अनुसार, उसकी पत्नी पहले अपने भाई, बहन और मां को खाना देती थी उसके बाद उसे खाना मिलता था। इन्हीं बातों को लेकर कभी-कभी वो अपनी बीवी शाइस्ता पर हाथ उठा दिया करता था। जिसके बाद सब मिलकर उसे मारते थे। इस बात का गुस्सा उसके मन मे अक्सर रहता था। इसी गुस्से में उसने अपनी सास की हत्या कर दी थी।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी