दिल्ली-एनसीआर के लोगों को हो सकती है दिक्कत, कालिंदी कुंज पुल होगा डेढ़ महीने के लिये बंद
नोएडा और दक्षिणी दिल्ली को जोड़ने वाले कालिंदीकुंज के पुल को 22 सितंबर से डेढ़ महीने के लिए बंद किया जाएगा।
नई दिल्ली:
दिल्ली एनसीआर के लोगों को नोएडा और दिल्ली आने जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नोएडा और दक्षिणी दिल्ली को जोड़ने वाले कालिंदीकुंज के पुल को 22 सितंबर से डेढ़ महीने के लिए बंद किया जाएगा।
दरअसल कालिंदी कुंज डैम के फाटकों का बदला जाना है। इसमें 27 फाटक हैं और उनमें से 18 फाटकों को बदलने का फैसला लिया गया है।
इसे बंद करने के फैसले के संबंध में उत्तर प्रदेश पीडब्ल्यूडी विभाग ने दिल्ली पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी है।
उत्तर प्रदेश पीडब्ल्यूडी के इसे बंद करने के फैसले से लोगों को दिक्कत होगी क्योंकि ये त्यौहारों का समय है दशहरा, मुहर्रम और दीपावली के त्यौहार हैं और ऐसे में लोगों का आना-जाना मुश्किल होगा।
हालांकि कालिंदी कुंज के दिल्ली से नोएडा जाने वाले एक रास्ते को बंद करने का प्रस्ताव है, इसे बदलने के लिये बड़ी मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा ऐसे में खतरे को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस दोनो तरफ के रास्ते को बंद कर सकती है।
और पढ़ें: उत्तर कोरिया के न्यूक्लियर प्रोग्राम के बहाने सुषमा ने पाक को घेरा
पीडब्ल्यूडी और दिल्ली पुलिस के बीच अभी तारीख को लेकर अतिम फैसला नहीं लिया गया है। दशहरे के कारण दिल्ली पुलिस चाहती है कि इसकी मरम्मत का काम बाद में रखा जाए।
और पढ़ें: रोहिंग्या संकट पर म्यांमार को अंतर्राष्ट्रीय निगरानी से डर नहीं: सू ची
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी