पल्लवी मर्डर केस: मुंबई पुलिस ने पैरोल से फरार दोषी को जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक 2016 में उसे पेरोल पर रिहा किया गया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था।
नई दिल्ली:
मुंबई की वकील पल्लवी पुरकायस्थ की साल 2012 में हत्या के मामले में उम्रक़ैद की सज़ा काट रहे पेरोल से फरार हुए एक चौकीदार को मुंबई पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया है।
अगस्त 2012 में 25 साल की नेशनल लेवल की तैराक और वकील पल्लवी की उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह अपने फ्लैट में अकेली थी। आरोपी सज्जाद उसी अपार्टमेंट का चौकीदार था।
मुंबई के उपनगरीय वडाला इलाके में एक IAS अधिकारी की बेटी पुरकायस्थ की हत्या के मामले में मुंबई की एक अदालत द्वारा दोषी ठहराया गया सज्जाद अहमद अब्दुल अजीज मुगल नासिक केंद्रीय कारा में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। चौकीदार सज्जाद को 2014 में मुंबई की एक अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
पुलिस के मुताबिक 2016 में उसे पेरोल पर रिहा किया गया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था।
पल्लवी विकमसे मौत मामलाः ट्रेन चालक का बयान दर्ज करेगा जीआरपी
मुंबई के पुलिस आयुक्त दत्ता पदसलगिकर ने बताया, 'पुलिस इंस्पेक्टर संजय निकम की अगुवाई वाली एक टीम ने सज्जाद को श्रीनगर के पास से गिरफ्तार कर लिया। टीम फरवरी 2016 में उसके फरार होने के बाद से उसका पीछा कर रही थी।'
पुरकायस्थ फिल्म निर्माता फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट में सलाहकार के पद पर काम करती थी। वहीं मुगल 'हिमालयन हाइट्स' बिल्डिंग में चौकीदार की नौकरी कर रहा था।
बता दें कि महाराष्ट्र के नासिक जेल में बंद सज्जाद पिछले साल अपनी बीमार मां से मिलने पेरोल पर बाहर आया। इसके बाद वह फिर कभी वापस नहीं लौटा।
मोदी सरकार को झटका, IMF ने घटाया भारत का जीडीपी अनुमान, नोटबंदी और GST को बताया जिम्मेदार
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Sonam Kapoor Postpartum Weight Gain: प्रेगनेंसी के बाद सोनम कपूर का बढ़ गया 32 किलो वजन, फिट होने के लिए की इतनी मेहनत
-
Randeep Hooda: रणदीप हुडा को मिला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, सोशल मीडिया पर जताया आभार
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी