दिल्ली: बुराड़ी में एक ही घर से 11 लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी, मुंह-आंखों पर बंधी थी पट्टी
11 मृतकों में से 7 महिलाएं हैं जबकि 4 पुरुष हैं। सभी लाशों के मुंह पर आंखे और पट्टी बंधी हुई पाई गई है।
नई दिल्ली:
उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाक़े में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार सुबह बुराड़ी के संतनगर में गुरु गोविंद सिंह अस्पताल के सामने एक घर से संदिग्ध हालत में कुल 11 लोगों की लाशें बरामद हुई है।
कुल 11 मृतकों में से 7 महिलाएं हैं जबकि 4 पुरुष हैं। पुलिस के अनुसार, शव फांसी के फंदों से लटके हुए थे। मरने वाले 11 लोगों में से कुछ लोगों के मुंह और आंखों पर पट्टी बंधी थी।
Bodies of 11 members of a family found in a house in Delhi's Burari: 10 bodies were found blindfolded and hanging from a railing in the house and one body was found lying on the floor. The family owned a grocery shop- Sources pic.twitter.com/f9uIAalgRN
— ANI (@ANI) July 1, 2018
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुराड़ी में घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा, 'इस मामले में पुलिस की जांच जारी है।'
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal visits #Burari where bodies of 11 people were found at a house, earlier today, says, "police investigation is underway." pic.twitter.com/RrHjqg0LVZ
— ANI (@ANI) July 1, 2018
जानकारी के मुताबिक, ये सभी लाशें एक ही परिवार के सदस्यों के हैं। 11 लोगों के परिवार में एक बुजुर्ग महिला के दो बेटे और दोनों बहुएं थीं। इसके अलावा उनकी दो पोतियां और दो पोते थे। साथ ही उनकी एक बेटी और एक नाती भी थे।
दिल्ली के संयुक्त पुलिस कमिश्नर ने कहा, '7 महिलाओं और 4 पुरुषों के शव को पाया गया है। हम मामले की हर एंगल से जांच कर रहे हैं। हम अभी किसी निर्णय पर नहीं पहुंच रहे हैं।'
Bodies of 7 women and 4 men including three teenagers have been found. We are investigating from all possible angles, we are not ruling out anything: Joint CP Delhi, on bodies of 11 people found at a house in Delhi's Burari pic.twitter.com/apdRPL5w8r
— ANI (@ANI) July 1, 2018
प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 शव लटके पड़े थे और 75 वर्षीय बुजुर्ग मां का शव जमीन पर पाया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौक़े पर पहुंच कर जांच में जुटी है।
मृतकों में से दो भाई भूपिंदर और ललित सिंह हैं, जिनमें से भूपिंदर किराने की दुकान चलाते थे, जबकि ललित सिंह बढ़ई की दुकान चलाते थे। दोनों घर से ही व्यवसाय करते थे।
पड़ोसी परिवार के मुताबिक, 'ये हादसा अचानक हुआ है। मृतक परिवार का एक प्लाईवुड का दुकान था। कल शाम तक सब ठीक था।'
पुलिस ने सभी लाशों को अपने कब्ज़े में लेते हुए छानबीन शुरु कर दी है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि इन सब की मौत की वजहें क्या हैं।
Delhi: Police inspects the house in Burari where 11 bodies were found blindfolded and hanging from a railing, earlier today. pic.twitter.com/v3EnwEq1O1
— ANI (@ANI) July 1, 2018
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा