logo-image

दिल्लीः सरोजनी नगर में 19 साल की लड़की के साथ गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में गैंगरेप वाली घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है। 25 दिसंबर को एक 19 साल की लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई हैं।

Updated on: 28 Dec 2017, 01:16 PM

नई दिल्ली:

दिल्ली में गैंगरेप वाली घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है। 25 दिसंबर को एक 19 साल की लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई हैं। सरोजनी नगर इलाके में तीन युवकों ने मिलकर इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। घटना की खबर पुलिस को खुद पीड़ित लड़की ने 100 नम्बर पर कॉल करके दी।

जानकारी के मुताबिक लड़की मॉडलिंग करती है। करीब दो महीने पहले वह मॉडलिंग करने के लिए मुंबई गई थी। जहां उसकी मुलाकात दिल्ली के सतीश नाम के लड़के से हुई। सतीश लड़की को मॉडलिंग का झांसा देकर दिल्ली ले आया।

आरोपी ने 24 दिसंबर को पीड़ित लड़की को कॉल करके साउथ दिल्ली के एक मॉल में बुलाया। वहां सतीश के साथ जग्गी नाम का उसका दोस्त भी था। उसके बाद दोनों लड़की को लेकर सरोजनी नगर इलाके में एक फ्लैट पर गये।

फ्लैट पर हरेंद्र नाम का उसका एक दोस्त पहले से मौजूद था। ऐसा आरोप है कि फ्लैट पर ही कुछ नशीला पदार्थ खिला कर लड़की के साथ तीनों ने गैंगरेप को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की तफ्तीश कर रही है।

और पढ़ेंः मुजफ्फरनगर में दलित लड़की की हत्या मामले में 2 पुलिसवाले सस्पेंड