logo-image

गुजरात: जैन मुनि ने पुलिस पूछताछ में किया कबूल, बोले- सहमति से बनाए थे लड़की से संबंध

जैन मुनि ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने लड़की के साथ उसकी सहमति से शारीरिक संबंध बनाए थे, लेकिन उन्हें रेप केस में फंसाया जा रहा है।

Updated on: 16 Oct 2017, 07:32 PM

New Delhi:

रेप केस में गिरफ्तार हुए जैन मुनि शांति सागर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इस दौरान जैन मुनि ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने लड़की के साथ उसकी सहमति से शारीरिक संबंध बनाए थे, लेकिन उन्हें रेप केस में फंसाया जा रहा है।

बता दें कि एक लड़की के साथ जबरन यौन संबंध बनाने के आरोप में गुजरात के सूरत से पुलिस ने शनिवार को जैन मुनि को गिरफ्तार किया था।

बता दें कि शांति सागर पर एक 19 साल की लड़की ने बलात्कार का आरोप लगाया था। लड़की की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार उसके साथ एक अक्टूबर को शांति सागर ने बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया था।

और पढ़ें : जैन मुनि आचार्य शांतिसागर रेप के आरोप में गिरफ्तार

सूरत पुलिस को शिकायत करने वाली लड़की के पैरेंट्स शांतिसागर महाराज के अनुयायी थे। आरोपी के मुताबिक आचार्य ने पीड़िता को आश्रम बुलाया था और फिर उसके साथ रेप किया था।

पुलिस पूछताछ में जैन मुनि ने बताया कि वे उस लड़की को 5-6 महीने से जानते थे। उन्होंने कहा कि लड़की पहली बार मिलने के लिए सपरिवार सूरत आई थी। लड़की से उन्होंने टीमलियावाड नानपुरा धर्मशाला में उसकी रजामंदी से संबंध बनाए थे।

और पढ़ें : बैंक डकैती के आरोप में 5 हिजबुल आतंकवादी नामित, 2 गिरफ्तार