मथुरा: दोस्तों के साथ मिलकर पति ने पत्नी का किया गैंगरेप, आरोपी फरार
पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने उसे अगवा कर दोस्तों के साथ मिलकर उसका रेप किया।
नई दिल्ली:
मथुरा के राया जिले में एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने उसे अगवा कर दोस्तों के साथ मिलकर उसका रेप किया।
पीडि़ता की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार उसकी शादी तीन साल पहले राया के एक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे। जब बात बढ़ गई तो पीडि़ता अपने मायके में आकर रहने लगी। वहां स्कूल में पढ़ाकर गुजारा करने लगी।
Woman allegedly gangraped by four men in Mathura's Raya, police register case and begin investigation pic.twitter.com/5ewGDi3v6Z
— ANI UP (@ANINewsUP) September 29, 2017
यह भी पढ़ें : बीकानेर में गैंगरेप, अगवा कर 23 लोगों ने किया दुष्कर्म
महिला का आरोप है कि 25 सितंबर को जब वह अपने स्कूल से पढ़ाकर लौट रही थी तो उसके पति ने अपने दोस्तों की मदद से उसे अगवा कर लिया और कार में उसके साथ बलात्कार किया।
इसके बाद उसने कार में साथ चल रहे अपने दोस्तों को उसे सौंप दिया जहां से उसे एक खंडहर मकान में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे कार से फेंककर चले गए।
मामले में गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने पीडि़ता के पति और उसके साथी विनोद उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस अभी उनकी तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें : सीकर गैंगरेप : आठवी की छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी