logo-image

बिहार: मेला घूमने गई लड़की के साथ गैंगरैप, FIR दर्ज

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक लड़की से गैंगरैप की घटना सामने आई है। दशहरा मेला घूमने गई लड़की के साथ चार युवकों ने गैंगरैप किया।

Updated on: 01 Oct 2017, 04:45 PM

नई दिल्ली:

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक लड़की से कथित तौर पर गैंगरैप की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि दशहरा मेला घूमने गई लड़की के साथ चार युवकों ने गैंगरैप किया।

मुजफ्फरपुर के कटरा थाना इलाके में दशहरा मेला घूमने गई एक लड़की को अकेली पाकर चार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। युवक उसे एकांत में ले गए और उसके साथ रेप किया।

लड़की किसी तरह वहां से भाग निकली और लोगों को घटना की जानकारी हुई। लड़की और उसके परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

कटरा पुलिस स्टेशन में घटना की एफआइआर दर्ज की गयी। फिलहाल चारों युवक फरार है। 

उत्तर प्रदेश: रामपुर में दारोगा ने 6 साल की बच्ची से की रेप की कोशिश