logo-image

Ind Vs Eng: ऋषभ पंत ने किया जोरदार धमाका, छक्के से आगाज करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शानदार रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया।

Updated on: 19 Aug 2018, 12:58 PM

नई दिल्ली:

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शानदार रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। दरअसल, ऋषभ पंत ने अपनी पहली ही टेस्ट पारी में अपना खाता छक्के की मदद से खोला और सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने यह छक्का दूसरी गेंद पर ही जड़ दिया। इस छक्के के साथ ऋषभ पंत खाता खोलने वाले दुनिया के 12वें और भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

ऋषभ पंत अपने आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और यह अंदाज उन्होंने टेस्ट में भी जारी रखा। बता दें कि टेस्ट मैच में पंत ने हार्दिक पंड्या का अच्छा साथ दिया और दोनों ने मिलकर टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचाया।

टेस्ट क्रिकेट में छक्के के साथ खाता खोलने वाले क्रिकेटरः

1. 1968 में ऑस्ट्रेलिया के एरिक फ्रीमैन ने दूसरी गेंद पर छक्का लगाया।

2. 1986 में वेस्टइंडीज के सी. बेस्ट ने तीसरी गेंद पर छक्का मारा।

3. 2005 में जिम्बाब्वे के कीथ डाबेंग्वा ने 16वीं गेंद पर छक्का मारा।

4. 2009 में वेस्टइंडीज के डेल रिचर्ड्स ने चौथी गेंद पर लगाया छक्का।

5. 2010 में बांग्लादेश के सैफुल इस्लाम ने 7वीं गेंद पर लगाया छक्का।

6. 2010 में ही बांग्लादेश के जहुरुल इस्लाम ने 12वीं गेंद पर छक्का जड़ा था।

7. 2014 में बांग्लादेश के ही अल अमीन हुसैन ने चौथी गेंद पर छक्का मारा।

8. 2014 में न्यूजीलैंड के मार्क क्रेग ने पहली गेंद पर छक्का जड़ा था।

9. 2016 में श्रीलंका के धनंजय डी सिल्वा ने 5वीं गेंद पर छक्का लगाया।

10. 2016 में ही बांग्लादेश के कमरुल इस्लाम रब्बीन ने 20वीं गेंद पर छक्का लगाया।

11. 2017 में वेस्टइंडीज के सुनील अंबरीस ने चौथी गेंद पर छक्का लगाया।

12. 2018 में भारत के ऋषभ पंत ने दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा।