साक्षी धोनी ने शेयर की CSK की जर्सी में सेल्फी, गोयनका को दिया करारा जवाब
साक्षी का CSK की जर्सी में तस्वीर क्या धोनी की चेन्नई टीम में अगले साल वापसी के संकेत हैं
नई दिल्ली:
इंडियन प्रीमियर लीग में राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स के लिए खेल रहे महेंद्र सिंह धोनी के प्रदर्शन पर सवाल उठाने वाले टीम के मालिक के भाई हर्ष गोयनका के ट्वीट पर साक्षी ने कूल तरीके से जवाब दिया।
कैप्टन कूल की पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वे, धोनी की पुरानी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की जर्सी और हेलमेट में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में साक्षी ने 'थ्रोबैक' भी हैशटैग किया है। इस पोस्ट को गोयनका के ट्वीट का जवाब माना जा रहा है।
आईपीएल के शुरुआती आठ सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम और कप्तान धोनी सबके चहेते थे। फैंस की अब भी चाहत है कि धोनी फिर चेन्नई के लिए खेले। आईपीएल के पिछले 2 सीजन से एम एस धोनी राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के साथ हैं।
और पढ़ें: IPL 2017: क्या धोनी और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के बीच सब ठीक है, हर्ष गोयनका के ट्वीट से उठा सवाल
आईपीएल के 9वें सीजन में उन्होंने पुणे की कप्तानी भी की थी। इस फोटो के बाद कयास लगने लगे हैं कि अन्य फैंस की तरह साक्षी भी चेन्नई की टीम में उनकी वापसी चाहती हैं। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी को अपना लकी चार्म मानते हैं। साक्षी भी हमेशा हर कंडीशन में धोनी को सपोर्ट करती हैं। धोनी के लिए साक्षी हर आईपीएल मैच में उनकी टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए पहुंचती हैं।
गोयनका के ट्वीट के बाद क्रिकेटप्रेमी कयास लगा रहे हैं कि पुणे सुपरजाइंट्स और महेंद्र सिंह धोनी के बीच शायद कोई मनमुटाव की स्थिति है। हालांकि अब साक्षी ने भी चेन्नई सुपरकिंग्स की जर्सी में इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके कैप्टन कूल को सपोर्ट किया है।
यह पहला मौका है जब आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी किसी और की कप्तानी में खेल रहे हैं। इसके पहले आईपीएल में धोनी ने 143 मैच बतौर कप्तान खेले हैं। इस बार ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की कमान सौंपी गई है।
टीम के कोओनर हर्ष गोयनका ने पहला ही मैच जीतने के बाद ट्वीट किया था कि जंगल का असली राजा कैप्टन स्टीव स्मिथ है। साथ ही इस ट्वीट में मेंशन किया था कि उनका कैप्टन बदलने का फैसला सही था। इस पर फैंस से नाराजगी झेलने के बाद गोयनका ने ये ट्वीट डिलीट कर दिया था। लेकिन, उन्होंने ट्वीट करना जारी रखा।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी