Ind Vs Eng: एम एस धोनी आज बनाएंगे यह खास रिकॉर्ड
एम एस धोनी क्रिकेट की दुनिया के वह खिलाड़ी जो जब भी मैदान पर बल्ला लेकर उतरते हैं तब कोई न कोई नया रिकॉर्ड बनता है।
नई दिल्ली:
एम एस धोनी क्रिकेट की दुनिया के वह खिलाड़ी जो जब भी मैदान पर बल्ला लेकर उतरते हैं तब कोई न कोई नया रिकॉर्ड बनता है। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में स्टंपिंग रिकॉर्ड बनाया तो वहीं आज जब वह दूसरा टी20 खेलने मैदान पर उतरेंगे तो एक और रिकॉर्ड उनके नाम होगा।
धोनी आज सचिन और राहुल द्रविड़ के बाद तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे जिसने 500 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। सचिन ने अपने 24 साल के करियर में 664 मैच खेला है जबकि राहुल द्रविड़ ने भारत के लिए 509 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
बता दें कि धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास ले लिया है और अब वह वनडे और टी20 मैच खेलते हैं। 500 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले वह दुनिया के 11वें खिलाड़ी होंगे। धोनी ने 2004 में भारत के लिए पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। वह अब तक 499 मैच खेल चुके हैं जिसमें 90 टेस्ट, 318 वनडे और 91 टी20 मैच शामिल है।
और पढ़ें: बैडमिंटन : सिंधु, प्रणॉय इंडोनेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में
धोनी ने पहला वनडे बांग्लादेश के खिलाफ 2004 में खेला था। जबकि 2005 में उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू श्रीलंका के खिलाफ किया था। एम एस धोनी ने भारत के लिए 331 मैच में कप्तानी की है जिसमें भारत ने 178 में जीत हासिल की है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 का टी20 विश्वकप और 2011 का विश्वकप जीता था।
और पढ़ें: FIFA 2018 : दूसरे क्वार्टर फाइनल में ब्राजील के सामने बेल्जियम
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी