CWG 2018: एथलेटिक्स में तोड़ा मिल्खा सिंह का रिकार्ड, फिर भी पदक से चूके अनस
21वें राष्ट्रमंडल खेलों के छठे दिन मंगलवार को पुरुषों की 400 मीटर स्पर्धा के फाइनल में राष्ट्रीय रिकार्ड बनाकर भी पदक से चूक गए।
गोल्ड कोस्ट:
भारतीय धावक मोहम्मद अनस यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के छठे दिन मंगलवार को पुरुषों की 400 मीटर स्पर्धा के फाइनल में राष्ट्रीय रिकार्ड बनाकर भी पदक से चूक गए। वह फाइनल में चौथे स्थान पर रहे। उन्होंने 45.31 सेकेंड का समय निकाला।
मोहम्मद अनस ने फ्लाइंग सिक्ख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह के रिकॉर्ड को तोड़ा। मिल्खा सिंह ने 1958 में आयोजित ब्रिटिश एंपायर और राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान 440 मी. स्पर्धा में 46.6 में पूरा कर भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था।
मंगलवार को हुई 400 मी. स्पर्धा में बोट्सवाना के इसाक माकवाला ने स्वर्ण जीता। इसाक ने 45.09 सेंकेंड के समय में रेस को पूरा किया। स्पर्धा का रजत भी इसाक के हमवतन बाबोलोकी थेबे को नाम रहा जिन्होंने 44.35 सेकेंड के समय में रेस को पूरा किया।
जमैका के जेवान फ्रांसिस ने सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज जीतने में सफल रहे। उन्होंने 45.11 सेकेंड का समय निकाला।
इससे पहले मोहम्मद अनस ने सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए मिल्खा सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी की थी और फाइनल में क्वालिफाई किया था।
यह भी पढ़ें : CWG 2018: भारत को मिला 11वां गोल्ड, जानें कैसा रहा छठा दिन
(IANS इनपुटस के साथ)
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी