CWG 2018: बैडमिंटन में भारतीय टीम ने स्कॉटलैंड को दी करारी शिकस्त
भारतीय बैडमिटन टीम ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन शुक्रवार को मिश्रित टीम प्रतियोगिता के अपने अंतिम ग्रुप मैच में स्कॉटलैंड को 5-0 से करारी शिकस्त दी।
नई दिल्ली:
भारतीय बैडमिटन टीम ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन शुक्रवार को मिश्रित टीम प्रतियोगिता के अपने अंतिम ग्रुप मैच में स्कॉटलैंड को 5-0 से करारी शिकस्त दी। भारतीय टीम ने इससे पहले गुरुवार को इस प्रतियोगिता में श्रीलंका और पाकिस्तान को हराने के साथ ही क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया था।
स्कॉटलैंड के खिलाफ मिश्रित टीम प्रतियोगिता का पहला मैच महिला एकल वर्ग का था जिसमें लंदन ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल ने जूली मेकफरसन को सीधे गेमों में 21-14, 21-12 से मात दी। इससे भारतीय टीम ने 1-0 की बढ़त ली।
इसके बाद, पुरुष एकल वर्ग में खेले गए दूसरे मैच में वर्ल्ड नम्बर-2 किदांबी श्रीकांत ने स्कॉटलैंड के किरान मेरिलेस को सीधे गेमों 21-18, 21-2 से हराकर भारतीय टीम को 2-0 से आगे कर दिया।
एन. सिक्की रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने महिला युगल के तीसरे मैच में स्कॉटलैंड की कस्र्टी गिलमोर और एलेनोर ओडोनेल की जोड़ी को सीधे गेमों में 21-8, 21-12 से हरा भारत को 3-0 की बढ़त दिला दी।
पुरुष युगल वर्ग के मैच में सात्विकसाईराज रंकी रेड्डी और चिराग चंद्रशेखर की जोड़ी ने पैट्रिक मैकहग और एडम हॉल की स्कॉटलैंड की जोड़ी को सीधे गेमों में 21-16, 21-19 से हराया। इससे भारत ने अपनी बढ़त को 4-0 कर लिया।
मैच के आखिरी मुकाबले में प्रणव जैरी चोपड़ा और सिक्की ने मिश्रित युगल के मैच में स्कॉटलैंड की मार्टिन और जूली की जोड़ी को 21-17, 21-15 सीधे गेमों से हराकर भारत को 5-0 से जीत दिलाई।
और पढ़ें: CWG 2018: : संजीता चानू ने दिलाया देश को दूसरा स्वर्ण पदक
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी