कुमार मंगलम बिड़ला संभालेंगे वोडाफोन-आइडिया मर्जर के बाद बनी नई कंपनी की कमान, बोले- बेहद खुश और सम्मानित हूं
आइडिया और वोडाफोन के मर्जर के बाद नई कंपचनी की कमान कुमार मंगलम बिड़ला के हाथों होगी। वोडाफोन इंडिया के आइडिया के साथ मर्जर के लिए आइडिया बोर्ड ने अपनी मंज़ूरी दे दी है।
नई दिल्ली:
आइडिया और वोडाफोन के मर्जर के बाद नई कंपनी की कमान कुमार मंगलम बिड़ला के हाथों होगी। वोडाफोन इंडिया के आइडिया के साथ मर्जर के लिए आइडिया बोर्ड ने अपनी मंज़ूरी दे दी है। इसके बाद एबी ग्रुप के चेयरमेन कुमार मंगलम बिड़ला को नई कंपनी के चेयरमैन के तौर पर नियुक्त किया गया है।
मर्जर के ऐलान के बाद कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि, 'मैं नई कंपनी के अध्यक्ष होने के लिए खुश और सम्मानित हूं।' बीते कई समय से इन दोनों कंपनी के बीच विलय की बातचीत चल रही थी। इन ख़बरों पर वोडाफोन इंडिया की तरफ से पुष्टि भी की गई थी।
नई कंपनी में वोडाफोन 45.1% की हिस्सेदारी होगी जबकि आदित्य बिड़ला ग्रुप की 26% हिस्सेदारी होगी इसके अलावा आइडिया के माइनोरिटी शेयर होल्डर्स की 28.9% हिस्सेदारी होगी।
I am pleased and honoured to be the chairman of the new company: Kumar Mangalam Birla after Vodafone India-IDEA merger (file pic) pic.twitter.com/p7csrklCuz
— ANI (@ANI_news) March 20, 2017
आइडिया और वोडाफोन का विलय 2018 में पूरा होगा। इस विलय के लिए आइडिया सेल्युलर का वैल्युएशन 72,200 करोड़ रुपये आंका गया है, जबकि वोडाफोन का वैल्युएशन 82,800 करोड़ रुपये आंका गया है।
Vodafone और Idea का होगा विलय, बोर्ड ने दी मंजूरी, बनेगी देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी
नई कंपनी में विलय का फायदा दोनों प्लेयर्स को होगा। इससे वोडाफोन की मार्केट में जहां पकड़ बनेगी वहीं, आइडिया की मेट्रो शहरों में पहुंच तेज़ होगी। फिलहाल भारती एयरटेल देश की नंबर वन टेलिकॉम कंपनी है, इसके बाद दूसरे नंबर पर वोडाफोन और तीसरे नंबर पर आइडिया है।
विलय के बाद यह नई कंपनी भारती एयरटेल को पीछे छोड़ करीब 39 करोड़ ग्राहकों के साथ नंबर वन कंपनी बनेगी। फिलहाल वोडाफोन के पास 20.3 करोड़ ग्राहक हैं जबकि आइडिया के पास 18.8 करोड़ हैं। जो मर्जर के बाद इस नई कंपनी की सेवाएं लेंगे।
हालांकि दोनों कंपनियों के बीच मर्जर की ख़बरों का आइडिया के शेयर पर दबाव देखा गया और आइडिया का शेयर करीब 13 प्रतिशत तक लुढ़क गया। दोपहर 1.26 के करीब आइडिया का शेयर 8 प्रतिशत गिरावट के साथ 8 अंक नीचे 99 रुपये पर कारोबार करता देखा गया।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Sonam Kapoor Postpartum Weight Gain: प्रेगनेंसी के बाद सोनम कपूर का बढ़ गया 32 किलो वजन, फिट होने के लिए की इतनी मेहनत
-
Randeep Hooda: रणदीप हुडा को मिला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, सोशल मीडिया पर जताया आभार
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी