logo-image

Shah Rukh Khan Birthday: जितने बड़े सुपरस्टार, उतना विवादों से भी रहा नाता

शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग कहा जाता है। 2 नवंबर को वह अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। शाहरुख जितने बड़े सुपरस्टार हैं, उतना ही उनका विवादों से भी नाता रहा है।

Updated on: 02 Nov 2018, 10:48 AM

मुंबई:

शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग कहा जाता है। 2 नवंबर को वह अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। शाहरुख जितने बड़े सुपरस्टार हैं, उतना ही उनका विवादों से भी नाता रहा है। इस स्पेशल स्टोरी में हम आपको उनसे जुड़े कुछ विवादों के बारे में बताने जा रहे हैं...

1. तीनों 'खानों' का विवाद

शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान, तीनों फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। शाहरुख का दोनों ही खानों से विवाद हो चुका है। एक बार तो कैटरीना की बर्थडे पार्टी में सलमान और शाहरुख के बीच विवाद काफी गरमा गया था और दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी। वहीं, फिल्मों को लेकर आमिर खान से भी विवाद रहा, लेकिन अब तीनों खानों के बीच सब कुछ सुलझ गया है। अब कभी शाहरुख अपनी मूवी का प्रमोशन करने सलमान खान के टीवी शो में जाते हैं तो आमिर भी अपकमिंग मूवी 'जीरो' का ट्रेलर देखने के बाद शाहरुख की जमकर तारीफ कर चुके हैं।

2. वानखेड़े स्टेडियम का विवाद

शाहरुख खान एक बार तब विवादों में घिर गए थे, जब उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में एक कर्मचारी के साथ गाली-गलौज की थी। उनका कहना था कि उस कर्मचारी ने वहां मौजूद बच्चों के साथ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। कुछ समय के लिए शाहरुख पर स्टेडियम में घुसने पर बैन भी लगा दिया गया था। हालांकि, बाद में उन्होंने इसके लिए माफी मांग ली थी।

3. तीसरे बच्चे पर विवाद

शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान ने तीसरे बच्चे (अबराम) को सरोगेसी से जन्म देने का फैसला किया था। उसी दौरान खबरें आईं कि दोनों ने भ्रूण की लिंग जांच कराई। इस मामले को लेकर भी खूब विवाद हुआ था। यहां तक कि महाराष्ट्र सरकार ने आरोपों के जांच के निर्देश भी दिए थे।

4. शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और अमर सिंह

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2007 में अमर सिंह ने कहा था कि एक अवॉर्ड फंक्शन में उन्हें और उनके करीबी दोस्त अमिताभ बच्चन को आगे की सीट नहीं दी गई। इस मामले पर शाहरुख खान ने इवेंट के आयोजकों का साथ दिया था।

5. फराह खान के पति को जड़ा था थप्पड़

बताया जाता है कि संजय दत्त की फिल्म 'अग्निपथ' की पार्टी में शाहरुख खान ने फराह खान के पति शिशिर कुंदर को थप्पड़ जड़ दिया था। इस घटना को फराह खान ने भी दुखद बताया था। वहीं, ऐसी भी खबरें आई थीं कि शाहरुख ने फेमस रैपर हनी सिंह को भी थप्पड़ मारा था, लेकिन हनी सिंह की वाइफ ने खुद सामने आकर इस खबर को अफवाह बताया था।