logo-image

बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत की नहीं हुई गिरफ्तारी

पंजाब के लुधियाना पुलिस ने कहा है कि बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत को गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे पहले खबर आयी थी की पंजाब पुलिस ने उन्हें मुंबई से गिरफ्तार किया है।

Updated on: 04 Apr 2017, 06:59 PM

highlights

  • पंजाब पुलिस ने कहा, बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत की गिरफ्तारी नहीं हुई है
  • रामायण के रचयिता संत वाल्मीकि के खिलाफ विवादित बयान देने का है आरोप
  • अदालत ने राखी सावंत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था

नई दिल्ली:

पंजाब के लुधियाना पुलिस ने कहा है कि बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत को गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे पहले खबर आयी थी की पंजाब पुलिस ने उन्हें मुंबई से गिरफ्तार किया है।

लुधियाना पुलिस के कमिश्नर कुंवर विजय प्रताप ने कहा, 'मीडिया में आई खबर सही नहीं है। लुधियाना टीम मुंबई गई थी। लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।'

पुलिस के मुताबिक राखी ने रामायण के रचयिता संत वाल्मीकि के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी की है। इस मामले में राखी सावंत के खिलाफ दर्ज मामले में उन्हें नौ मार्च को अदालत में पेश होने का आदेश दिया गया था।

राखी ने इस आदेश का पालन नहीं किया। इसके बाद अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। मंगलवार को पंजाब पुलिस मुंबई पहुंची। 

शिकायतकर्ताओं ने राखी पर एक टीवी शो में महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करके वाल्मीकि समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।

अदालत की ओर से बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद राखी नौ मार्च को मामले की सुनवाई में पेश नहीं हुई थीं। इस मामले की अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होनी है।

और पढ़ें: सुनील ग्रोवर जल्द लाएंगे अपना शो, कपिल शर्मा के शो में वापसी करने को नहीं हैं तैयार